समुदायों के सशक्तिकरण और हाथियों के संरक्षण के जरिये गारो ग्रीन स्पाइन का पुनर्बहाली
गारो हिल्स, मेघालय, 12 मार्च 2019: गारो हिल्स के दूरदराज के गांवों में अच्छी स्वास्थ्य सेवा और स्वच्छता सुविधाओं का अभाव वर्षों से चिंता का विषय रहा है। जिसके कारण, इस क्षेत्र में स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दे सामने आये हैं। इलाके में जो थोड़े स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध हैं, उनमें भी प्राथमिक तौर पर आवश्यकता के अनुरूप सुविधाएं नहीं थीं। सिजू और बाघमारा (दक्षिण गारो हिल्स) स्वास्थ्य केंद्रों में आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराने के बाद, पिछले वर्ष, वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया और द बॉडी शॉप इंडिया ने असानांग हेल्थ सेंटर (पश्चिम गारो हिल्स) को बेहतर बनाने के लिए सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाओं का निर्माण करके अपना सहयोग बढ़ाया है।
बता दें कि यह पहलकदमी इस क्षेत्र में संरक्षण में सबसे आगे रहने वाले गारो समुदाय द्वारा किये जा रहे प्रयासों को मान्यता देने का एक तरीका है। 26 फरवरी 2019 को पश्चिम गारो हिल्स, मेघालय में असानांग पब्लिक हेल्थ सेंटर में स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी), स्वास्थ्य विभाग, द बॉडी शॉप इंडिया, वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि और स्थानीय गारो समुदाय के सदस्य शामिल थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुश्री शेली सी.एच. मोमिन, एम.सी.एस. ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर, रोंग्राम,सी एंड आरडी ब्लॉक,पश्चिम गारो हिल्स के कहा कि “गारो हिल्स के समुदाय को सहायता प्रदान करने के लिए सरकार,एनजीओ और कॉरपोरेट के इस सुंदर एकजुटता को देखकर मुझे खुशी हो रही है।” डॉ. मारविन एम. संगमा, जिला चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी, वेस्ट गारो हिल्स ने कहा कि “हम डब्ल्यूटीआई और द बॉडी शॉप इंडिया के आभारी हैं कि वे पब्लिक हेल्थ सेंटर के सहयोग के लिए आगे आये हैं और हमें उम्मीद है कि हम प्रकृति और पर्यावरणको बेहतर बना पायेंगे।
कार्यक्रम में पहलकदमी लेने के बारे में सुश्री श्रीति मल्होत्रा, सीईओ,द बॉडी शॉप इंडिया ने कहा, “हम अपनी संस्थापक अनीता रोडिक की विरासत को आगे ले जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत हम समाज के लिए, विशेष रूप से स्थानीय पर्यावरण और समुदायों के लिए, अपना योगदान देने का प्रयास कर रहे हैं। इस क्षेत्र में, देश के किसी भी अन्य हिस्से के विपरीत, वन क्षेत्र समुदायों के स्वामित्व में है और इसे संरक्षित करने और संसाधनों का उपयोग करने का दायित्व समुदायों के पास है। हमें प्रसन्नता है कि हम आज इन सुविधा केंद्र का उद्घाटन कर रहे हैं, और हम यह भरोसा जताते हैं कि स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए किया गया यह सुधार स्थानीय लोगों को अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करने में कारगर साबित होगा, साथ ही यह उन डॉक्टरों के लिए भी एक मंच प्रदान करेगा जो इन दूरदराज की जगहों के लोगों को अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। इस परियोजना के लिए
डब्ल्यूटीआई के साथ जुड़कर हमें बहुत खुशी हुई है, और उन्होंने वास्तव में हमें इस पहलकदमी को साकार करने में मदद की है।







