नींबू 10 रूपए प्रति किलो तक महंगा
लखनऊ, 17 मई 2019: जैसे-जैसे गर्मी अपने उफान पर है वैसे ही सब्जियों के दाम पर भी असर पड़ने लगा है। टमाटर, लौकी और नींबू समेत बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम मंडियों में फिर बढ़ गए हैं। हालांकि स्थानीय स्तर पर पैदा होने वाली मौसमी सब्जियों की सप्लाई शुरू होने से कई हरी सब्जियों के दाम भी कम हुए हैं। इनमें प्रमुख रूप से परवल भिंडी और कद्दू जैसे हरी सब्जियां शामिल हैं।
दुबग्गा मंडी एक आढ़ती के अनुसार पिछले 10 दिनों में टमाटर 6 रुपये प्रति किलो तक महंगा हो गया है इसका प्रमुख कारण है कि अभी टमाटर दूसरे राज्य से आ रहे हैं मंडी के सब्जी कारोबारी के अनुसार गर्मी में नींबू की डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में नींबू 10 रूपए प्रति किलो तक महंगा हो गया है, हालांकि प्याज और आलू के रेट पर अभी कोई असर नहीं पड़ा है मंडी के जानकारों के अनुसार प्याज के दामों में जल्दी कमी आ सकती है।







