Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    संघर्ष समिति ने की 12वीं के छात्र की आर्थिक मदद, पिता की हो चुकी है लीवर कैंसर से मौत

    By May 12, 2019 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 591

    दलित छात्र अमन के पिता की हो चुकी है लीवर कैंसर से मौत, परिवार को आर्थिक तंगी के कगार पर देखकर संघर्ष समिति संयोजक मण्डल ने बढ़ाये मदद को हाथ, बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिये 12वीं के दलित छात्र अमन वर्मा को दी रू0 25000 की आर्थिक मदद

    लखनऊ, 12 मई 2019: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे काकोरी के एक परिवार की बड़ी मदद की। संघर्ष समिति ने पिता की मृत्यु के उपरान्त बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिये 12वीं के दलित छात्र अमन वर्मा को रू0 25000 की त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान की। बता दें कि अमन के पिता की लीवर कैंसर से मौत हो चुकी है। पिता का साया सिर से हटते ही परिवार आर्थिक तंगी के कगार पर आ गया, और इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होने लगी। ऐसे में संघर्ष समिति ने आगे आकर बाबा साहब पे बैक टू सोसाइटी के तहत परिवार की मदद की।

    बता दें कि आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र जो लगातार बाबा साहब पे बैक टू सोसाइटी के तहत दलित व पिछड़े वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद में आगे रहता है। अब तक दर्जनों मामलों में संघर्ष समिति के सदस्यों ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद की, आज उसी क्रम में संघर्ष समिति संयोजक मण्डल द्वारा एक दलित छात्र अमर वर्मा को पढ़ाई जारी रखने के लिये फौरी तौर पर रू0 25000 की आर्थिक मदद प्रदान की।

    संघर्ष समिति के संजोयक अवधेश वर्मा ने कहा कि हम अमन की आगे भी सहायता करते रहेंगे, ताकि उसकी पढ़ाई बाधित न हो।

    संघर्ष समिति ने कहा कि आज हमारे संज्ञान में एक ऐसा मामला आया जिसे सुनकर सदस्यों को बहुत दुख हुआ। लखनऊ के काकोरी क्षेत्र के कठिंगरा ग्राम के दलित समाज के अजय कुमार गौतम जिनकी लीवर कैंसर की लम्बी बीमारी के बाद विगत वर्ष देहान्त हो गया और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गयी। उनके दोनों बच्चे अमन वर्मा व प्राची वर्मा की पढ़ाई में आर्थिक तंगी के कारण व्यवधान आया। अमन वर्मा जो लखनऊ पब्लिक स्कूल आम्रपाली शाखा के कक्षा 12 के छात्र हैं, आर्थिक तंगी के चलते फीस न जमा कर पाने के कारण उन्हें शिक्षा से वंचित किया जा रहा था। यह मामला आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संज्ञान में आने के बाद अमन वर्मा के परिवार को अपने कार्यालय बुलाकर उन्हें आश्वस्त किया गया कि आर्थिक तंगी के चलते दोनों बच्चों की पढ़ाई में कोई भी व्यवधान नहीं आने दिया जायेगा।

    छात्र को आर्थिक मदद देने के उपरान्त आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा, डा रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, रीना रजक, रेनू, राधेश्याम, अनीता, प्रभुशंकर, श्रीनिवास, अशोक सोनकर, आरके सिंह, चन्द्रशेखर, अरविन्द फरसोवाल ने कहा कि बाबा साहब पे बैक टू सोसाइटी के तहत आरक्षण समर्थक हमेशा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के साथ खड़े रहेंगे। उसी क्रम में आज पूरे प्रदेश में ऐसे गरीब छात्रों पर नजर बनाये रखने के लिये बेसिक शिक्षा की वरिष्ठ शिक्षिका रीना रजक, रेनू व अनीता की एक 3 सदस्यीय समिति भी बना दी है और जिन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी है कि वह इस प्रकार की कोई भी घटना प्रदेश में हो तो उसे संघर्ष समिति संयोजक मण्डल के संज्ञान में लायें।

    #आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति उप्र

    Keep Reading

    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading