लगातार दो दिन से मौसम में हो रहे बदलाव के चलते कभी मौसम गर्म तो कभी ठंडा हो रहा था लेकिन आज सुबह से मौसम तेजी बदलाव देखने को मिला, पछुवा चलने से हवा से ठण्ड तेजी से बढ़ी और लगभग 11 बजे के आसपास बादलों के घिरने से बिजली चमकने लगी, इस बीच तेजी से बारिश के साथ ओले गिरने लगे खबर लिखे जाने तक बारिश जारी थी और मौसम में ठण्ड बरकार थी।
बता दें कि राजधानी लखनऊ में बीती रात सर्दी से बड़ी राहत रही और दिन भर बदली के बावजूद गर्मी का एहसास हुआ। चुर्क, उरई और आगरा में दिन के समय शीतलहर चली और अधिकतम पारा 3 डिग्री नीचे चला गया। मौसम विभाग ने भी कहा कि शुक्रवार को पश्चिमी जिलों में बारिश होगी और पूर्वी जिलों में ओलावृष्टि होगी। इस सम्बन्ध में मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की थी।







