- ब्रेकिंग / एक्सक्लूसिव: सबसे पहली खबर। जो अब तमाम मीडिया समूहों और सोशल मीडिया की बनेगी सबसे बड़ी खबर, राम मंदिर निर्माण जल्द शुरू होगा
- भाजपा सरकार अपने नायाब फार्मूले पर जल्द काम शुरू करके चुनावी वैतरणी करेगी पार
नवेद शिकोह
लखनऊ, 04 नवंबर 2018: लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में मंदिर निर्माण शुरू करके भाजपा अपना वादा निभाकर चुनाव की वैतरणी पार करने की योजना पर अमल शुरू करने जा रही है।
देश में लोकसभा चुनाव की तारीख आने में मात्र तीन-साढ़े तीन महीने ही शेष हैं। इतने अल्पकाल में ना तो संसद में कानून पास कराके मंदिर निर्माण का वादा निभाया जा सकता है और ना ही अदालत का फैसला आ सकता है।
सरकार और भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक विवादित ढांचे से सटी विशाल भूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण का काम शुरू कर दिया जायेगा। विवादित ढ़ांचा सम्पूर्ण मंदिर का मात्र दस प्रतिशत भूभाग होगा, जिसे फिलहाल छोड़ दिया जायेगा। विश्वास दिलाया जायेगा कि मंदिर निर्माण में मंदिर में गर्भ का विवादित हिस्सा अंत में बनेगा। तब तक भाजपा सरकार अपने दूसरा कार्यकाल शुरू हो जायेगा। अगली सरकार जनभावनाओं को संज्ञान में लेकर संसद में विवादित भूखंड को मंदिर में शामिल करने का कानून पास कर लेगी।
ज्ञात हो कि विवादित ढांचे से सटी हुई भूमि को नरसिम्हा राव सरकार ने अधिकृत कर लिया था। लगभग 67 एकड़ की ये भूमि सरकार के हाथ मे है। 1993 की केंद्र सरकार ने अयोध्या एक्ट के तहत राम जन्म भूमि से सटी 67 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया था। जिसमें न्यास समिति की भी 45 एकड़ भूमि है। अधिग्रहण का उद्देश्य ये था कि शांति व्यवस्था कायम रहे।
तमाम कानूनी पहलुओं पर मंथन करने के दौरान सारे तकनीकी पहलुओं पर विशेषज्ञों के परामर्श के साथ सरकार इस फार्मूले पर बहुत ही खामोशी से काफी दिनों से काम कर रही है। सम्पूर्ण काम अब मुकम्मल हो चुका है। अब किसी भी समय मंदिर निर्माण या मंदिर निर्माण की घोषणा हो सकती है।







