एलएमआरसी ने उत्तर-दक्षिणी काॅरीडोर के बैलेंस सेक्शन के लिए सफलता पूर्वक किया लोड टेस्ट
लखनऊ, 28 दिसम्बर 2018: आज लखनऊ में मेट्रो का चारबाग से आईटी तक हुआ लोड ट्रायल हुआ जिसमें वह सफलता पूर्वक पास हो गयी। बता दें कि जनता की उम्मीदों और सपनों पर खरा उतरने को प्रयासरत लखनऊ मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन ने आज उत्तर-दक्षिणी काॅरीडोर (फेज़-1ए) के बैलेंस सेक्शन के वायडक्ट (पुल) का दो मेट्रो ट्रेनों द्वारा सफलता पूर्वक ‘लोडटेस्ट’ (भार परीक्षण) किया।
चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे से मुंशी पुलिया तक समग्र 22.878 कि.मी. लंबे काॅरीडोर पर सार्वजनिक सेवा आरंभ करने की दिशा में अग्रसर लखनऊ मेट्रो के लिए यह एक औरमील का पत्थर है। बता दें कि एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक, श्री कुमार केशव द्वारा प्रातः 6.30 बजे विधिवत् पूजा अनुष्ठान के बाद चारबाग मेट्रो स्टेशन पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों और अभियंताओं की उपस्थिति में परीक्षण का आरंभ किया गया।
लोड टेस्टिंग के लिए दो मेट्रो ट्रेन चारबाग से प्रातः 6.30 बजे रवाना हुईं और गोमती नदी पर 177 कि.मी लंबे नवनिनिर्मित बैलेंस्ड कैंटीलीवर पुल पर पहुंचीं जहां यह पुल पर 24 घण्टे खड़ी रहेगी। गोमती पुल पर लोड टेस्ट के बाद मेट्रो ट्रेनें आगे बढ़ेंगी और निशातगंज के निकट 60 मीटर लंबे स्पेशल स्टील स्पैन पर पहुंच पुनः 24 घण्टे खड़ी होंगी। स्पेशल स्टील स्पैन पर सभी परीक्षणों और आजमाइशों से गुजरने के बाद, मेट्रो ट्रेन 31 दिसंबर, 2018 को वापस चार बाग पहुंचेंगी। एलएमआरसी के तरफ से उत्तर-दक्षिणी काॅरीडोर के बैलेंस सेक्शन पर सिग्नलिंग ट्रायल और समेकित परीक्षण के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं जिस से सरकार द्वारा तय समय-सीमा से पूर्व इसे जनता के लिए आरंभ किया जा सके।







