लखनऊ, 15 जनवरी 2019: पाली सेना के सेनाध्यक्ष जनरल पूर्ण चन्द्र थापा आज एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुॅंचे। इस दौरान वह लखनऊ छावनी स्थित मध्य कमान मुख्यालय पहुॅंचे जहाॅं मध्य कमान के सेनाध्यक्ष ले0 जनरल अभय कृष्णा ने सेना के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रोफेशनल पहलुओं पर चर्चा की। इसके बाद जनरल पूर्ण चन्द्र थापा ने 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेन्टल सेन्टर का दौरा किया। वहाॅं उन्होंने सेन्टर के प्रशिक्षण क्षेत्र का भ्रमण किया जहाॅं उन्हें प्रषिक्षण से जुड़ी जानकारियाॅं दी गई।

इस दौरान उनके सम्मान में आयोजित चायपान पर सभी रैंकों के सैन्यकर्मियों से रूबरू हुए। इसी क्रम में जनरल पूर्ण चन्द्र थापा ने सेना चिकित्सा कोर केन्द्र एवं काॅलेज का भी दौरा किया। यहाॅं सेना चिकित्सा कोर केन्द्र एवं काॅलेज के सेनानायक ने उनकी अगुवानी की और सैन्यधिकारी प्रशिक्षण काॅलेज में चिकित्सा अधिकारियों को दिये जा रहे प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी।
नेपाली सेनाध्यक्ष के साथ आई उनकी पत्नी श्रीमती दीपा थापा सहित साथ आये प्रतिनिधिमंडल दल के सदस्यों ने लखनऊ स्थित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया।
नेपाली सेना के सेनाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करने के बाद जनरल पूर्ण चंन्द्र थापा का यह पहला अन्तर्राष्ट्रीय दौरा था। इस दौरे के दौरान भारत के राश्ट्पति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा भारतीय थलसेना का मानद जनरल का प्रतीक चिन्ह जनरल थापा को भेंट किया गया। इस दौरान वह रक्षामंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और थल सेनाध्यक्ष से भी मिले।







