दिन का तापमान आज अधिकतम 30 डिग्री तक पहुंचा
लखनऊ, 21 जनवरी 2019: मौसम में आज तेजी से बदलाव हुआ दिन में चटख गर्मी हुयी तो शाम से ही मौसम में बदली ने डेरा डाल दिया, फ़िलहाल इस समय मौसम पूरी तरह से बदल चुका हैं और बैरिश के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग ने अनुसार गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के साथ ओले पड़ने के आसार हैं।
इस बीच रविवार को राजधानी समेत प्रदेश के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकली। धूप में इतनी तपिश थी कि गर्म कपड़ों गर्मी के मौसम का एहसास हो रहा था।
लखनऊ में दोपहर का तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 5 डिग्री ऊपर था। बीती रात को कड़ाके की ठंड थी। यहां न्यूनतम पारा 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 1 डिग्री ऊपर था।







