भाजपा की कार्यप्रणाली पर लगातार खड़े करते रहे सवाल राजभर
लखनऊ, 21 मई 2019: भाजपा के साथ बगावती तेवर अपनाने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी शुभा सपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को यूपी सरकार से बर्खास्त कर दिया गया है। इस पर राजभर ने कहा मेरी बर्खास्तगी मात्र एक ड्रामा है मैं तो बहुत पहले ही इस्तीफा दे चुका हूं।
बता दे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल राम नायक से श्री राजभर को पद मुक्त किए जाने की सिफारिश की थी। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग जन विकास मंत्री रहे श्री राजभर ने लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी से अलग होकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश की 39 सीटों पर अपने उम्मीदवार की खड़ा किया था।
श्री राजभर ने खुद की बर्खास्तगी का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने तो 13 अप्रैल को ही मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसलिए उनकी बर्खास्तगी मात्र एक ड्रामा है, हालांकि मुख्यमंत्री को अन्य कार्यों में भी इसी तरह की तेजी दिखानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़े वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति देने में देर की जा रही है और मंत्री रहते हुए वह मामूली विकास कार्य भी नहीं करा पा रहे थे।







