आतंकवाद हर बुराई की जड़ है हम इसके खिलाफ मिलकर लड़ेंगे: मुख्यमंत्री
लखनऊ: 16 फरवरी, 2019: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां राजभवन में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2019 का उद्घाटन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का राजभवन देश के उन गिने-चुने राजभवनों में से एक है जो पुष्प, फलों और शाकभाजी प्रदर्शनी जैसे रचनात्मक कार्यक्रमों के जरिए समाज के प्रत्येक तबके को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करता है।
उन्होंने कहा कि राजभवन में आयोजित इस प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए उन्हें प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। इस प्रकार के आयोजनों से प्रकृति के प्रति हम सबकी भावनाओं को अभिव्यक्ति मिलती है। इस प्रकार के आयोजन किसानों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच भी बनते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में फलों, शाकभाजी, पुष्पों के विभिन्न प्रकारों को प्रदर्शित कर किसान भाइयों ने अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि देश के उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू जी के प्रयागराज आगमन के कारण आज सुबह वे प्रयागराज में थे। उनके साथ ही राज्यपाल श्री राम नाईक जी भी प्रयागराज में मौजूद थे। किसानों की समृद्धि से जुड़े इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वे वापस लौटे हैं। इस प्रदर्शनी से किसानों को प्रदेशवासियों के समक्ष अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। विगत कई सालों से फल, पुष्प शाकभाजी प्रदर्शनी के माध्यम से राजभवन में चली आ रही परम्परा का उद्यान विभाग द्वारा पूरी तरह निर्वहन किए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम में मुख्य सचिव डाॅ अनूप चन्द्र पाण्डेय तथा कृषि उत्पादन आयुक्त डाॅ प्रभात कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2019 स्मारिका का विमोचन भी किया।







