- सरहद पार से लगातार गोले दागने का सिलसिला जारी, पहली बार एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का इस्तेमाल
नई दिल्ली, 07 फरवरी 2019: पाकिस्तान ने रविवार राजौरी के भिंभर गली सेक्टर में पहली बार एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का इस्तेमाल किया, उससे पाकिस्तान सरहद पर जंग के हालात पैदा कर रहा है। मालूम हो रविवार को हुए इस घातक हमले में सेना का एक युवा कैप्टन कपिल कुंडु समेत चार जवान शहीद हो गए थे। इस साल केवल 35 दिनों में पाकिस्तान की ओर से 160 बार से ज्यादा संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।
बता दें कि भारत-पाक सीमा के अलावा नियंत्रण रेखा पर सीमांत लोगों के अलावा सेना व बीएसएफ के 12 जवानों व अफसरों को शहादत देनी पड़ी है। पाकिस्तान की ओर से जिस प्रकार गोलाबारी की जा रही है और अब गाइडेड मिसाइल का इस्तेमाल किया गया है, उससे हर कोई हैरान है।
सीमांतवासियों का कहना है कि जिस प्रकार पाकिस्तान घात लगाकर हमले कर रहा है, उससे उसके इरादे खतरनाक लगते हैं। मोदी सरकार को चाहिए कि वह एक बार पाकिस्तान तगड़ा सबक सिखाए। बता दें की बीते साल 23 दिसम्बर को भी पाकिस्तान की ओर गोले दागे गए थे जिसमें राजौरी जिले के कैरी सैक्टर में सेना के एक मेजर समेत चार जवानों को शहादत देनी पड़ी थी।
मीडिया ख़बरों के अनुसार पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई व पाकिस्तानी सेना घाटी में आंतकवादियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन आल आउट से बौखलाई हुई है, जिससे वह भारतीय सुरक्षाबलों को ज्यादा से ज्यादा निशाना बनाने पर लगी है। आईएसआई सरहद से सटे लांचिंग पैड पर मौजूद आंतकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में है ताकि आंतकी दस्ते जम्मू-कश्मीर के अलावा देश के अन्य भागों में हमले कर सके। यहां राजौरी में नियंतण्ररेखा से सटे गांवों में लोग दहशदमंद हैं। हालांकि सरहद पर बने तनाव के चलते पांच किलोमीटर परिधि में पड़ने वाले 84 स्कूलों को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
हम नहीं, एक्शन बोलता है: ब्रिगेडियर जेएस
- पाक की नापाक हरकत पर भारतीय सेना की प्रतिक्रिया: दो दिन में पाक के 15 सैनिक मारे
रविवार को राजौरी जिले में शहीद हुए हवलदार रोशन लाल के अंतिम संस्कार के मौके पर ब्रिगेडियर जेएस बुधवार ने कहा कि जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। हमने दो दिन में पाकिस्तान के 15 सैनिकों को मार गिराया है। पाकिस्तान ने भी इस बात को मान लिया है।







