पाक को एक बार फिर करारा जवाब
नई दिल्ली, 29 मई। पाकिस्तान के साथ वार्ता प्रक्रिया शुरू करने पर भारतीय सरकार ने मीडिया कॉन्फ्रेंस में सोमवार को एक बार फिर दोहराया कि उसे बातचीत में कोई आपत्ति नहीं है लेकिन आतंकवादी गतिविधियां और बातचीत साथ नहीं चल सकते।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत ने यह कभी नहीं कहा कि वह बातचीत के लिए तैयार नहीं है, लेकिन उसका मानना है कि आतंकवादी हरकतें और बातचीत साथ नहीं चल सकती। भले ही यह पाकिस्तान में आम चुनाव से पहले की स्थिति हो या बाद की।
उन्होंने कहा कि जब सीमा पार जनाजे उठ रहे हो तो बातचीत की आवाज अच्छी नहीं लगती। भारत कई बार कह चुका है कि वह पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध बनाना चाहता है लेकिन पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है और सीमा पार से भारतीय सीमा में घुसपैठ कर हमलों को अंजाम देने वाले आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है।
ट्वीट का दिया जवाब: मानसरोवर झील में हर जगह स्नान की अनुमति नहीं
नई दिल्ली, 29 मई। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को मानसरोवर झील में नहाने नहीं देने की खबरों पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि झील में हर जगह स्नान करने की इजाजत नहीं है ऐसी खबरें मिली हैं कि चीन ने भारत के श्रद्धालुओं को मानसरोवर झील में डुबकी लगाने से मना किया है श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि चीन के अधिकारियों ने झील में पवित्र डुबकी लगाने की अनुमति नहीं दी।
उन्होंने कहा मुझे कैलाश सरोवर की यात्रा पर गए किसी व्यक्ति का ट्वीट मिला है जिसमें उन्हें पवित्र में डुबकी लगाने की अनुमति नहीं दी जाने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि झील में डुबकी लगाने के लिए कुछ स्थान निर्धारित है आप सिर्फ वही स्नान कर सकते हैं। आप हर जगह जहां चाहे वहां डुबकी नहीं लगा सकते।







