- SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा
- अगले साल भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति
नई दिल्ली, 10 जून। भारत और चीन ने ब्रम्हपुत्र नदी के आंकड़ों को साझा करने के लिए दो करारों पर हस्ताक्षर किये। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शंघाई सहयोग संगठन की शिखर बैठक से इतर हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
प्रधानमंत्री मोदी शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारतीय समय के अनुसार दोपहर को शनिवार को पहुंचे हैं मुलाकात के बाद श्री मोदी ने ट्वीट किया शिखर बैठक की मेजबानी मेजबान शी जिनपिंग से शाम को मुलाकात हुई हमने द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की हमारी बातचीत से भारत-चीन मैत्री को बल मिलेगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस मुलाकात से पिछले महीने वहां के दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत से बने सकारात्मक माहौल को और गति तथा मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी की चीनी राष्ट्रपति से 6 सप्ताह में यह दूसरी मुलाकात है प्रवक्ता ने कहा कि मोदी और शी जिनपिंग विपक्ष बैठक के बाद दो करारों पर हस्ताक्षर किए गए दोनों देशों ने ब्रम्हपुत्र नदी को लेकर महत्वपूर्ण समझौता किया।
वार्ता से भारत-चीन की दोस्ती को मजबूती मिलेगी: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शनिवार को कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता से भारत-चीन की दोस्ती को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के खाके पर चर्चा की। जिनपिंग के साथ बैठक के बाद मोदी ने ट्वीट किया कि इस साल के एससीओ के मेजबान राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात हुई। हमने द्विपक्षीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।







