Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    भारत ने दिया सीमा पार से हो रही फायरिंग करारा जवाब, दूसरे सर्जिकल स्ट्राइक की चेतावनी

    By September 27, 2017 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 509

    पाकिस्तान की इन हरकतों को देखते हुए सोमवार को ही भारत के आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अगर वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक की जाएगी

    नई दिल्ली 27 सितम्बर। सीमा पार से पाकिस्तान की ओर से फायरिंग लगातार जारी है। बुधवार को भीमबेर गली और पुंछ सेक्टर और के शाहपुर में भी पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई. पाकिस्तानी सेना के जवान भारतीय पोस्टों और रियाइशी इलाकों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारतीय जवान पाकिस्तान की इस हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

    जवानों ने उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया और आतंकियों को खदेड़ा

    मंगलवार को भी पाकिस्तान की ओर से आतंकियों और BAT टीम ने कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में हमले की कोशिश की थी लेकिन मुस्तैद भारतीय जवानों ने उन्हें खदेड़ दिया। कुपवाड़ा में पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम और आतंकी 7-8 की संख्या में आए थे और भारतीय सैन्य पोस्ट को निशाना बनाने की कोशिश की। भारतीय जवानों ने उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया और आतंकियों को खदेड़ दिया। इस हमले में भारतीय जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार भी दाए गए. जिसके बाद भारतीय जवानों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।

    उरी में हमला भी विफल किया

    दो दिन पहले उत्तर कश्मीर के उरी सेक्टर में भी पाकिस्तान से आए आतंकियों ने आर्मी कैंप पर हमले को नाकाम कर दिया. सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन में 4 आतंकी मारे गए, आतंकी यहां किसी सैन्य ठिकाने पर हमले की फिराक में थे. सेना ने पूरे इलाके में चौकसी बढ़ा दी है।

    दूसरे सर्जिकल स्ट्राइक की चेतावनी

    पाकिस्तान की इन हरकतों को देखते हुए सोमवार को ही भारत के आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अगर वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक की जाएगी। बावजूद इसके पाकिस्तानी आतंकियों ने इस हमले की कोशिश की। ‘आजतक’ को मिली ख़ुफ़िया रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि सीमापार अलग-अलग लॉन्चिंग पैड पर 759 आतंकी पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में मौजूद हैं.। ख़ुफ़िया सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि केरन, तगंधार और नौगांव में पाकिस्तान की एसएसजी के साथ बैट (BAT) यानी पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम भी इन लॉन्चिंग पैड पर आतंकियों के साथ मौजूद है. जो घात लगाकर सुरक्षा बलों पर हमला कर सकते हैं।

    Keep Reading

    World's largest 5,211 kg mercury Shivling installed in Haridwar.

    हरिद्वार में विश्व का सबसे विशाल 5211 किलो पारद शिवलिंग स्थापित

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    World's largest 5,211 kg mercury Shivling installed in Haridwar.

    हरिद्वार में विश्व का सबसे विशाल 5211 किलो पारद शिवलिंग स्थापित

    June 25, 2026
    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    June 25, 2026
    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    June 25, 2026
    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    June 25, 2026
    Defeating cyber adversaries with the power of AI! Kratical Tech's blockbuster IPO on June 30.

    एआई की ताकत से साइबर दुश्मनों को मात! क्राटिकल टेक का 30 जून को धांसू IPO

    June 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading