सात सच्चे विचार:
- खुश होना है तो तारीफ सुनिए और बेहतर होना है तो निंदा! क्योंकि लोग आपसे नहीं आपकी स्थिति से हाथ मिलाते है। यही जीवन का कडुवा सच है।
- जिस इंसान के सच्चे होने की गवाही आपका दिल दे, वो इंसान कभी भी आपके लिए गलत नहीं हो सकता।
- अगर ज़िंदगी में कामयाबी चाहते हैं, तो आपके पास कामयाबी का जूनून होना चाहिए, तो फिर देखिये मुश्किलों की औकात है।
- दुनिया में अच्छे लोगों की कमी नहीं है, जो आपकी मदद कर सकते हैं और आपको प्रेरित कर सकते हैं। बस आपको उन्हें ढूँढना है।
- अगर आप अपने अतीत से बहार निकलने में समर्थ हैं, तो आप अपने जीवन की हर समस्या से बाहर निकलने में समर्थ हैं।
- किसी ऐसे व्यक्ति पर कभी विश्वास मत कीजिये, जिसने आपसे झूठ बोला हो और किसी ऐसे व्यक्ति से कभी झूठ मत बोलिए जो आप पर विश्वास करता हो।
- जीवन में ख़ुशी का अर्थ लड़ाइयां लड़ना नहीं, बल्कि उनसे बचना है। कुशलता पूर्वक पीछे हटना भी अपने आप में एक जीत है।







