Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    अदाणी अहमदाबाद मैराथन ने हमारे बहादुर जवानों का सम्मान किया

    By November 26, 2019 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 500

    अहमदाबाद, 26 नवंबर, 2019: भारत में सबसे बड़े कॉरपोरेट समूहों में से एक, अदाणी ग्रुप ने आज अदाणी अहमदाबाद मैराथन के तीसरे संस्करण को गर्व से झंडी दिखाकर रवाना किया। हर साल की तरह, इस साल भी भारतीय सैनिकों की बहादुरी को उजागर करने के लिए, अदाणी ग्रुप ने मैराथन को समर्पित किया। थीम #run4oursoldiers भारत के वीर सैनिकों के प्रति एकजुटता दिखाने की एक पहल है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन अर्पित किया है।

    बता दें कि लगातार तीसरे वर्ष, अदाणी ग्रुप हर सैनिक को सलाम करता है और मैराथन के माध्यम से उनके साहस की सराहना करने के लिए पूरे देश को एकजुट कर रहा है। इस वर्ष एक कदम और आगे बढ़ाते हुए, मैराथन में मैराथन धावक और दर्शकों के लिए सैन्य अस्‍त्रों का प्रदर्शन भी शामिल रहेगा।

    अपनी शुरुआत से, मैराथन देश में सबसे लोकप्रिय और सफल मैराथनों में से एक रहा है। इस साल इस मैराथन कुल 14,000 पंजीकरण हुए और कुल 12,000 प्रतिभागियों ने भागीदारी की जो पिछले दो संस्करणों से अधिक है। यह भी पहली बार है कि मैराथन को ग्‍लोबल एक्रेडिशन कंपनी, एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन (एआईएम) सर्टिफिकेशन ने मान्यता प्रदान की है। दौड़ की श्रेणी में फुल मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ शामिल हैं।

    42 किमी की दौड़ के प्रमुख वर्ग के समारोह में शामिल होने वाले गणमान्य व्यक्ति श्री प्रणव अदाणी और श्री नॉरसन विलियम्सन थे, जिन्‍होंने दौड़ को हरी झंड़ी भी दिखायी। 21 किमी को श्री प्रणव अदाणी, सीनियर मैनेजमेंट अरविंद मिल्स और सीनियर मैनेजमेंट यस बैंक ने हरी झंडी दिखाई। 10 किमी को एयर मार्शल श्रीकुमार प्रभाकरन वीएम, ब्रिगेडियर विनोद बाजिया, श्री करण अदाणी, श्रीमती परिधि अदाणी, श्री सागर अदाणी, श्री प्रणव अदाणी और श्रीमती नम्रता अदाणी ने हरी झंडी दिखाई। 5 किमी को माननीय मुख्यमंत्री श्री विजयभाई रूपानी, श्री राजेश अदाणी और ब्रिगेडियर विनोद बाजिया द्वारा हरी झंडी दिखाई गयी।

    मैराथन के बारे में बताते हुए, श्री प्रणव अदाणी, प्रबंध निदेशक, एग्रो एंड ऑयल एंड गैस ने कहा कि “हम अदाणी अहमदाबाद मैराथन के अपने तीसरे संस्करण में लगभग 12000 प्रतिभागियों की भागीदारी को देख कर खुश हैं। मैं अदाणी अहमदाबाद मैराथन 2019 को मिले अभूतपूर्व प्यार और गर्मजोशी के लिए सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। प्रसन्‍नता की बात है कि दौड़ आयोजित करने और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्थन करने की स्वस्थ संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किये गये हमारे विनम्र प्रयास फिट इंडिया # Run4OurSoldiers की हमारी राष्ट्रीय सोच बनाने में योगदान करते हैं।”

    ##run4oursoldiers #अदाणी ग्रुप

    Keep Reading

    69,000 Teacher Recruitment: Candidates from reserved categories stage a massive protest outside the Legislative Assembly; police forcibly removed them by bundling them into buses.

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने जबरन बसों में ठूंसकर हटाया

    Pensioners Stage Sit-in; Demands for Inclusion in 8th Pay Commission and Restoration of OPS Intensify

    पेंशनरों का धरना, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और ओपीएस बहाली की मांग तेज

    Urgent Need for Diplomacy: Iran Closes Strait of Hormuz Again, Calls US a 'Pirate'

    कूटनीति की सख्त जरूरत: ईरान ने होर्मुज किया फिर बंद, कहा अमेरिका ‘समुद्री लुटेरा’

    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    Flames return to Uttarakhand's forests: The same story every year. Devastation... Is this the destiny of the mountains?

    उत्तराखंड के जंगलों में फिर लपटें: हर साल यही तबाही… क्या पहाड़ों की नियति यही है?

    Iran's Military Claim: Targeting 180 Drones and F-35s

    ईरान का सैन्य दावा चीन का गुप्त समर्थन: मिडिल ईस्ट तनाव में नई कूटनीतिक खलबली

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Conservation of Nature: The Ultimate Act of Worship.

    प्रकृति का संरक्षण: ईश्वर की सबसे बड़ी इबादत

    April 22, 2026
    69,000 Teacher Recruitment: Candidates from reserved categories stage a massive protest outside the Legislative Assembly; police forcibly removed them by bundling them into buses.

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने जबरन बसों में ठूंसकर हटाया

    April 22, 2026
    UP: A Golden Opportunity for Rural Youth! Loans with Interest Subsidies Up to ₹10 Lakh Available in Lucknow—Start Your Own Enterprise!

    UP: ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा मौका! लखनऊ में 10 लाख तक ब्याज सहायता वाला ऋण, अपना उद्योग लगाओ

    April 21, 2026

    यूपी में भीषण गर्मी का कहर! 25 अप्रैल तक लू चलेगी, फिर राहत की उम्मीद

    April 21, 2026
    Pensioners Stage Sit-in; Demands for Inclusion in 8th Pay Commission and Restoration of OPS Intensify

    पेंशनरों का धरना, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और ओपीएस बहाली की मांग तेज

    April 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading