Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    प्यार का प्रतीक: वाह ताज!

    By February 18, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 778

    उत्तर प्रदेश का आगरा शहर ताजमहल के लिए प्रसिद्ध है। यहां स्थित ताजमहल के अलावा आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी भी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। आगरा का इतिहास 11वीं शताब्दी से मिलता है। गुजरते समय के साथ यहां हिन्दू और मुस्लिम दोनों शासकों ने शासन किया। इसलिए यहां दो तरह की संस्कृति का संगम देखने को मिलता है।

    आगरा का इतिहास 1526 में मुगल बादशाह बाबर ने आगरा को राजधानी बनाया। इसके बाद यह 1658 तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रहा। मुगल शासकों को निर्माण में काफी रुचि थी। यही कारण है आगरा में कई सारे उत्कृष्ट निर्माण देखे जा सकते हैं। उस दौर में हर राजा ने अपने पूर्वजों से बेहतर करने के लिए भव्य मकबरे बनवाए। इनमें सबसे पहले ताजमहल का नाम आता है, जिसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में करवाया था।

    आज ताजमहल पूरे विश्व में प्यार का प्रतीक बन चुका है। बादशाह अकबर ने आगरा किले का नवीनीकरण किया और शहर के बाहरी क्षेत्र में फतेहपुर सिकरी का निर्माण करवाया। पर्यटन के क्षेत्र में आगरा गोल्डन ट्रेंगिल का एक हिस्सा है, जिसके अंतर्गत आगरा, जयपुर और दिल्ली आते हैं। दिल्ली से नजदीक होने के कारण पर्यटक आगरा के लिए एक दिन के ट्रिप को ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसा नहीं है कि आगरा में सिर्फ ताजमहल ही है। इसके अलावा भी यहां घूमने खाने की कई जगह है।

    फतहपुर सीकरी और मथुरा आगरा से ज्यादा दूर नहीं है। शहर में अस्त-व्यस्त बजार है, जहां से आप स्मृति चिन्ह और स्थानीय शिल्प खरीद सकते हैं। हालांकि आप यहां दलाल, रिक्शावाला और अनाधिकृत गाइड से सावधान रहें, जो मनमाने ढंग से पैसे वसूलते हैं। आगरा और आसपास के पर्यटन स्थल ऐतिहासिक स्मारक और भवन आगरा के मुख्य आकर्षण हैं। ताजमहल के अलावा आप यमुना नदी के किनारे बने आगरा के किले और अकबर का मकबरा भी घूम सकते हैं।

    चीनी का रोजा, दीवानए-आम और दीवाने खास का भ्रमण करने पर हमें मुलग शासन की बारीकियों के बारे में पता चलता है। इसके अलावा एतमादुद दौला का मकबरा, मरियम जमानी का मकबरा, जसवंत की छतरी, चौसठ खंभा और ताज संग्राहालय घूमना भी अच्छा अनुभव साबित हो सकता है। भारत के दूसरे शहरों की तरह आगरा में धार्मिक उदारता साफ तौर पर देखी जा सकती है। यहां के जामा मस्जिद का हिस्सा प्रसिद्ध हिंदू मंदिर बागेश्वर नाथ से लगता है।

    भारत के अन्य शहरों की तरह आगरा भी काफी अस्तव्यस्त है। हालांकि यहां सौमी बाग और महताब बाग भी है, जहां का माहौल बेहद शांत है। भीड़-भाड़ से दूर आप यहां से सूर्योदय, सुर्यास्त और ताजमहल का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। सिर्फ पर्यटक ही नहीं, पक्षियों को भी आगरा अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां के कीठम झील और सुर सरोवर पक्षी अभयारण्य में स्पूनबिल, साइबेरियन सारस, सरने सारस, ब्राहमनी बत्तख, बार-हेडेड गीसे और गाडवॉल्स व शोवेलर्स जैसी प्रवासी पक्षियां बड़ी संख्या में आती हैं।

    Keep Reading

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading