- चुनावी संग्राम: कांग्रेस और भाकपा ने महाराष्ट्र चुनाव के मैनिफेस्टो पर बीजेपी को घेरा
- महाराष्ट्र चुनाव के घोषणा पत्र में भाजपा ने की मांग, कांग्रेस-भाकपा ने जताया विरोध
- भाजपा ने ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के लिए भी भारत रत्न की मांग की
चुनावी दौर है और ऐसे में पक्ष और विपक्ष की तकरार न हो ऐसा हो ही नहीं सकता! अब भाजपा ने महाराष्ट्र में होने वाले चुनावी घोषणा पत्र में वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग की है जिस विपक्ष ने पलटवार करते हुए पर चुनावी घमासान मचा दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि मैं तो सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की मांग से हैरान हूं। वहीँ भाकपा के महासचिव डी राजा ने कहा कि भाजपा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को सम्मानित करने का भी प्रस्ताव रख देश के साथ धोखा कर रही है।
मीडिया ख़बरों के अनुसार भाजपा ने महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में विनायक दामोदर सावरकर को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की मंगलवार को मांग उठाई। घोषणा पत्र में कहा गया है कि भाजपा केंद्र में अपनी पार्टी की अगुआई वाली राजग सरकार से वीर सावरकर के नाम से लोकप्रिय विनायक दामोदर सावरकर को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की मांग करेगी।

महात्मा गांधी की हत्या को आत्महत्या बताया जा रहा है: कांग्रेस
वहीं कांग्रेस और भाकपा ने भाजपा को उसकी इस मांग पर विरोध जताकर घेरा। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि मैं हैरान हूं कि एक तरफ भाजपा महात्मा गांधी की प्रशंसा कर रही है और दूसरी तरफ सावरकर के लिए भारत रत्न की मांग कर रही है। एक ऐसा देश, जहां महात्मा गांधी की हत्या को आत्महत्या बताया जा रहा है, तब कुछ भी संभव हो सकता है।
भाजपा आगे गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भारत रत्न की मांग करेगी: राजा
उधर, भाजपा की इस मांग पर भाकपा के महासचिव डी राजा ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को सम्मानित करने का भी प्रस्ताव रख सकती है। राजा ने यहां कहा, ‘‘यह हमारे समय की सबसे बड़ी विडंबना है कि जब हम गांधीजी की जन्मशती का जश्न मना रहे हैं, तो भाजपा सावरकर को भारत रत्न देने की मांग कर रही है जो उनकी हत्या मामले में एक आरोपी थे।’
घोषणा पत्र में ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले को भी भारत रत्न देने की मांग:
भाकपा नेता ने कहा, ‘‘वो दिन भी दूर नहीं है, जब भाजपा गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भारत रत्न देने की मांग करेगी। इससे पहले भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा संयुक्तरूप से जारी चुनावी घोषणापत्र में मांग की गई है कि भाजपानीत राजग सरकार वीर सावरकर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करे। भाजपा ने समाज सुधारकों ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के लिए भी भारत रत्न की मांग की है।







