Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    शिवसेना की बनेगी सरकार, फडणवीस ने इस्तीफा दिया

    By November 27, 2019Updated:November 27, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 610

    उद्धव ठाकरे चुने गए ‘‘महा विकास अघाड़ी’ विधायक दल के नेता, 28 को लेंगे शपथ, उद्धव बनेगें नए सीएम

    शरद पवार बोलें: मैं लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक सिद्धातों को बरकरार रखने के लिए माननीय सुप्रीमकोर्ट का आभारी हूं। -शरद पवार, राकांपा प्रमुख

    नई दिल्ली, 27 नवंबर, 2019: महाराष्ट्र में जारी घमासान के बीच बादल छटने के बाद अब स्थिति साफ़ होती नज़र आ रही है। बता दें कि महाराष्ट्र में अब महाविकास अघाड़ी अपने नेता शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार बनाएगा। ठाकरे को गठबंधन के विधायकों ने सर्वसम्मति से अपना नेता चुनकर उन्हें सरकार गठन की जिम्मेदारी सौंपी।

    उद्धव ठाकरे मंगलवार रात राजभवन पहुंचे और महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया। राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए सरकार बनाने का न्यौता दिया।

    आदित्य ठाकरे के अनुसार उद्धव का शपथ ग्रहण समारोह 28 नवम्बर को शाम 6:40 बजे शिवाजी पार्क में होगा। इसकी पुष्टि कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट और राकांपा विधायक दल के नेता जयंत पाटिल ने भी की। वे भी उद्धव के साथ राज्यपाल के समक्ष दावा पेश करने गए थे। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के बुधवार सायं पांच बजे तक विधानसभा में बहुमत साबित करने का आदेश देने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में तेजी से हुई उथल पुथल के नतीजे में मुख्यमंत्री फडणवीस मैदान छोड़ते हुए अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप आए।

    महाविकास अघाड़ी के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ:

    इससे पहले उप मुख्यमंत्री अजित पवार इस्तीफा दे चुके थे। इसके बाद महाविकास अघाड़ी के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया। गठबंधन का नेता चुने जाने के बाद उद्धव ठाकरे ने राकांपा प्रमुख शरद पवार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने पहले संबोधन में सभी विधायकों और गठबंधन के सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राकांपा प्रमुख शरद पवार का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।

    उन्होंने कहा, ‘‘हम सब एक जुट होकर राज्य के लोगों की सेवा करेंगे। मैं आपके सहयोग और साथ से यह जिम्मेदारी स्वीकार कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि हमारी सरकार ऐसे काम करेगी कि आम लोगों को लगेगा कि सरकार उनकी सरकार है। उन्होंने किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि मैं उनके दर्द को नहीं भूल सकता।


    सोनिया के चरणों में रख दिया शिवसेना ने हिंदुत्व के एजेंडे को:

    देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर आरोप लगाया कि वह मुख्यमंत्री पद के लिए लालायित थी और इसके लिए पार्टी ने ‘हिदुत्व’ के एजेंडे को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के चरणों में रख दिया।


    इसके जवाब में संजय राउत ने कहा: 

    सत्यमेव जयते। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं हो सकता। जय हिन्द। -संजय राउत, शिवसेना


    कालिदास कोलाम्बकर बने प्रोटेम स्पीकरदथोराट चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता:

    महाराष्ट्र के राजनीतिक ड्रामे में मंगलवार को नया मोड़ आ गया, जब भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। फडणवीस का इस्तीफा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बुधवार को होने वाले शक्ति परीक्षण से पहले आया है। राज्यपाल कोश्यारी ने भाजपा विधायक कालिदास कोलाम्बकर को महाराष्ट्र विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया। कोलाम्बकर वडाला से आठ बार के विधायक हैं। कांग्रेस ने बालासाहब थोराट को विधायक दल का नेता चुना है। राजभवन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक फडणवीस ने राज्यपाल से भेंट की और अपना इस्तीफा सौंपा। इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने देवेन्द्र फडणवीस को निर्देश दिया था कि वह बुधवार को शाम पांच बजे तक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करें।

    Keep Reading

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading