Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    कांग्रेस के जिला-शहर अध्यक्षों की चार दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

    By January 23, 2020 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 590

    आशीष अवस्थी

    रायबरेली/लखनऊ, 23 जनवरी 2020: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के जिला- शहर अध्यक्षों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रायबरेली स्थिति भुएमऊ गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में कांग्रेस की विचारधारा और इतिहास, राजनीतिक दर्शन, भारतीय संस्कृति और अध्यात्म पर भी गहन चर्चा हुई। साथ ही साथ संगठन को ब्लाक, न्याय पंचायत और ग्राम सभा स्तर पर भी मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

    किसानों के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस:

    चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में तय हुआ कि कांग्रेस जल्द ही प्रदेश व्यापी आंदोलन की घोषणा करेगी। आंदोलन की रूपरेखा में तय हुआ कि ब्लॉक स्तर पर किसानों के बीच जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता किसान जागरण करेंगे। किसानों के मुद्दे पर ब्लॉक वार नुक्कड़ सभा, तहसीलवार कार्यक्रम के तय हुए हैं। इस अभियान में दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का भी घेराव करेंगे। इस किसान आंदोलन के अंतिम चरण में लखनऊ में विशाल किसान आक्रोश मार्च भी प्रस्तावित है।

    इस अभियान में काँग्रेस कार्यकर्ता किसान मांग पत्र भरा कर किसानों की समस्याओं को इकठ्ठा करेंगे और किसानों के मांग पत्र को लेकर तहसील, जिला मुख्यालय और अन्य प्रशासनिक केंद्रों पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश के हर इलाके के किसानों की समस्याओं को उठाने का भी निर्णय लिया गया गया है। प्रदेश में छुट्टा पशुओं की समस्या, गन्ना भुगतान, धान खरीद में बिचौलियों का आतंक, धान का दाम बढ़ाकर छत्तीसगढ़ की सरकार तरह 2500 प्रति कुंतल करने, आलू किसानों की समस्या, बुंदेलखंड में ओलावृष्टि और कर्ज वसूली के नाम पर भेजी जा रही नोटिशों, किसान आत्महत्या, पराली की समस्या, आगामी गेंहू खरीद जैसे प्रमुख मुद्दे इस अभियान के प्रमुख बिंदु होंगे।

    कांग्रेस की विचारधारा और उसके आधार पर प्रशिक्षण:

    रायबरेली में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्षों को कांग्रेस की विधारधारा और उसके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहुलओं पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कांग्रेस के एतिहासिक योगदान पर चर्चा हुई।

    बूथ मैनेजमेंट के साथ फ्रंटल, विभाग और सेल को मजबूत करने का भी प्रशिक्षण:

    प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन जिलाध्यक्ष गण और शहर अध्यक्षों को बूथ मैनेजमेंट करने का प्रशिक्षण दिया गया। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति बनी। साथ ही साथ कांग्रेस पार्टी के फ्रंटल, विभाग और सेल को भी मजबूत करने की रणनीति बनी। खास करके जिलास्तर पर महिला कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग, युवा कांग्रेस, प्रोफेशनल कांग्रेस, विधि, एनएसयूआई, एससी-एसटी विभाग, किसान कांग्रेस को मजबूत करने की भी रूपरेखा तय की गई।

    जिलास्तर पर सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन पर जोर:

    प्रशिक्षण शिविर में जिलास्तर पर सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन पर जोर दिया गया और प्रतिभगियों को इसके बेहतर इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया। हर जिले के लिए सोशल मीडिया का संगठन को ग्राम सभा स्तर पर ले जाने की रणनीति बनी।

    कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी अमेठी के भेटुआ ब्लॉक के सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर व्यक्त कीं संवेदना

    कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी अमेठी के भेटुआ ब्लॉक के सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट कीं। गौरतलब है कि अमेठी के भेटुआ ब्लाक के भरेथा गांव के ग्राम प्रधान कल्पनाथ कश्यप और मोनू यादव समेत 6 लोग सड़क दुर्घटना में मारे गए थे।

    #कांग्रेस #कांग्रेस पार्टी

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading