Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    पकौड़े के ठेले योगी सरकार के लिए बनेंगे मुसीबत!

    By January 24, 2018Updated:January 25, 2018 उत्तर प्रदेश 3 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 691

    पढ़े-लिखे बेरोजगार नौजवान फुटपाथों पर सजायेंगे पकौड़ा स्टाल

    ठेले पर टंगी होगी ठेले वालों की डिग्रियां, GST के सताये व्यापारी भी फुटपाथ पर पकौड़े बेचेंगे

    नवेद शिकोह
    लखनऊ,24 जनवरी। समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रही आईटी सेल की क्रिएटिव टीम ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रदेश भर में इस किस्म के पकौड़े ठेले लगाने का प्रस्ताव भेजा है। पढ़े-लिखे लाखों-करोड़ों नौजवानों का विरोध प्रदर्शन रूपी ये ठेले ज़ी न्यूज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पकौड़े वाले बयान पर भाजपा सरकारों को घेरेंगे। मीडिया और खासतौर से सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरों और खबरे लम्बे समय तक बेरोजगारी का बखान करेंगी।
    पढ़ा लिखा बेरोजगार तबका जो सोशल मीडिया से जुड़ा है, उसकी बेरोजगारी के जख्म को इस तरह कुरेदा जायेगा।

    रोजगार देने के वादे को पूरा करने के बजाय पढ़े-लिखे नौजवानों के सपनों को पकौड़े के हथौड़े से तोड़ने वाले प्रधानमंत्री के बयान को बड़ा मुद्दा बनाने की इस रणनीति में विपक्ष को एकजुट करने की भी कोशिश की जायेगी।


    आईटी सेल के प्रस्ताव पर अखिलेश ने की बैठक

    समाजवादी पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार आईटी सेल के इस प्रस्ताव पर अखिलेश यादव ने अपनी कोर कमेटी के साथ बैठक भी की है।
     प्रधानमंत्री के बयान से भड़की बेरोजगारी की आग पर सियासी पकौड़े सेकने का इरादा करने वाली सपा इस तरह के अद्भुत विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस, बसपा और लोकदल की सहभागिता का अनुरोध भी कर सकती है।
     यही नहीं अखिलेश यादव की कोर कमेटी ने आईटी सेल के इस प्रस्ताव को और भी विस्तार दिया है। बताया जाता है कि सपा के हजारों नौजवान कार्यकर्ताओं द्वारा धीरे-धीरे बहुत ही खामोशी से फुटपाथ पर पकौड़े के ठेले लगाने की योजना बहुत जल्द अमल में आ सकती है।
      फुटपाथों पर ठेले वाले स्थानीय पुलिस, नगर निगम या इलाके के दबंगों को कमाई का हिस्सा देते हैं तब ही इनके संरक्षण, सहयोग और सहमति से फुटपाथ पर ठेले महफूज रहते हैं।

    प्रधानमंत्री ने आन रिकार्ड फुटपाथ पर ठेला लगाने को रोजगार को बताया बेहतर विकल्प 
    हिस्सा दिये बिना फुटपाथी ठेलों को जब पुलिस हटायेगी तो नवोदित ठेले वाले (साइलेंट कार्यकर्ता) इसका जमकर विरोध करेंगे। सब एक प्लेटफार्म पर इकट्ठा होकर साबित करेंगे कि देश के किसी भी बेरोजगार को फुटपाथ पर ठेला लगाने का मोदी जी ने अधिकार दिया है। प्रधानमंत्री ने आन रिकार्ड फुटपाथ पर ठेला लगाने को  रोजगार का बेहतर विकल्प बताया है। जी न्यूज पर अपने इंटरव्यू में जी न्यूज के बाहर पकौड़े के ठेले पर दिया गया प्रधानमंत्री का बयान किसी भी बेरोजगार को बिना रोक-टोक फुटपाथ पर ठेला लगाने की अनुमति का पुख्ता शासनादेश है। रणनीतिकारों का ये तर्क सरकार, प्रशासनिक व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पुलिस.. को बड़ी चुनौती दे सकता हैं।

    Keep Reading

    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’: युवाओं को मिलेगा हुनर का नया सहारा

    Devotees throng Khatu Shyam bhajan evening; BJP leader assures women of support

    खाटू श्याम की भजन संध्या में उमड़े भक्त, BJP नेता ने मातृशक्ति को दिया भरोसा

    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    3 Comments

    1. Neha mishra on February 4, 2018 1:33 pm

      पढ़े लिखें बेरोजगार के साथ बहुत गलत हो रहा है।

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’: युवाओं को मिलेगा हुनर का नया सहारा

    June 28, 2026
    Devotees throng Khatu Shyam bhajan evening; BJP leader assures women of support

    खाटू श्याम की भजन संध्या में उमड़े भक्त, BJP नेता ने मातृशक्ति को दिया भरोसा

    June 28, 2026
    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading