Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    बीजेपी की व्यूह रचना के आगे प्रियंका की ‘रणनीति’ पस्त

    By October 5, 2019 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 862

    कांग्रेस के लिए गढ़ को बचाना कड़ी चुनौती

    रायबरेली, 05 अक्टूबर 2019: कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की व्यूह रचना प्रियंका वाड्रा की रणनीति पर भारी पड़ रही है। कांग्रेस को घेरने में जुटी भाजपा ने रायबरेली में कांग्रेस के लिए खासी मुश्किलें पैदा कर दी है। प्रियंका की रणनीति अब उन्हीं पर भारी पड़ रही है। हालांकि इस सबके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाजपा के सत्ता के अतिवादी रवैया के साथ-साथ नेताओं की सत्ता लोलुपता को जिम्मेदार मानते हैं।

    उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के एक मात्र बचे गढ़ रायबरेली को बचाने में प्रियंका ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। यहां से उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए स्थानीय कद्दावर नेताओं पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने की रणनीति अपनाई, जिसका असर भी दिखा और भाजपा की लहर के बावजूद कांग्रेस ने दो विधानसभा की सीटें यहां से जीत ली। करीब डेढ़ दशक से कांग्रेस से अलग-थलग रहे अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह को कांग्रेस में शामिल करके प्रियंका ने पार्टी को मजबूत आधार दिया था।

    अदिति सिंह पर प्रियंका का भरोसा इतना था कि उन्हें कम समय के अंदर ही राष्ट्रीय महिला कांग्रेस का महासचिव तक भी बना दिया गया। इसके पहले प्रियंका वाड्रा के प्रयास से ही एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह को बीएसपी से कांग्रेस में शामिल कराया गया। 2017 के चुनाव में उनके छोटे भाई राकेश सिंह को पार्टी का टिकट भी दिया गया। वह चुनाव भी जीते। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भी दिनेश सिंह के दूसरे भाई अवधेश सिंह की जीत हुई। ऐसे में रायबरेली में कांग्रेस काफ़ी मजबूत हुई इसके पीछे प्रियंका वाड्रा की रणनीति को माना जाता है।

    2014 के लोकसभा चुनाव में इसका असर भी दिखा और सोनिया गांधी को भारी अंतर से जीत मिली। करीब दो वर्षों से जिस तरह भाजपा ने रायबरेली पर अपना ध्यान केंद्रित किया और प्रियंका की ही कद्दावर नेताओं को जोड़ने की रणनीति पर काम करना शुरू किया। उसमें भाजपा को खासी सफलता मिली और 2018 में एमएलसी दिनेश सिंह भाजपा में शामिल हो गए। इससे कांग्रेस को काफी बड़ा झटका लगा।

    पार्टी के विधायक राकेश सिंह केवल तकनीकी रूप से कांग्रेस के रह गए। जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपाई हो गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में दिनेश सिंह को भाजपा ने टिकट देकर सोनिया गांधी को कड़ी चुनौती दी और जीत के अंतर को आधे से भी कम कर दिया। अब कांग्रेस के बचे एक मात्र विधायक अदिति सिंह की बगावत से पार्टी के लिए बड़ी मुश्किलें पैदा हो रही है। भाजपा ने जिस तरह से रायबरेली में अपनी व्यूह रचना की है। उसमें कांग्रेस के लिये अपने गढ़ को बचाना कठिन होता जा रहा है। अपनों की ही बेरुखी कांग्रेस के लिए परेशानी का सबब बन गई है। अमेठी के बाद रायबरेली को बचाना, जहां प्रियंका वाड्रा के लिए एक बड़ी चुनौती होगी,वहीं आम कांग्रेस जनों के मनोबल को बरकरार रखना भी।

    # BJP #BJP CM YOGI #Congress

    Keep Reading

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading