आशावादी युवकों के लिए यह बड़ी खबर है। एक खबर के मुताबिक निजी क्षेत्र की कंपनियों में नए साल (2020) के दौरान सात लाख नौकरियां पैदा होने का अनुमान है। निजी क्षेत्र की कंपनियों के वेतन में भी इस दौरान करीब आठ प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है। एक सर्वेक्षण में यह बात कही गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मायहायरिंगक्लब डॉटकॉम और सरकारी-नौकरी डॉट इंफो के रोजगार रुझान सर्वेक्षण (एमएसईटीएस) 2020 में संकेत दिया गया है कि अधिकांश नियोक्ता भर्ती योजनाओं को लेकर आशावादी हैं। इसमें कहा गया है कि नए कैलेंडर वर्ष 2020 में करीब सात लाख नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है। स्टार्टअप कंपनियां रोजगार सृजन में सबसे आगे बढ़कर योगदान देंगी।
इस सर्वेक्षण में 42 प्रमुख शहरों के 12 उद्योग क्षेत्रों की 4,278 कंपनियों को शामिल किया गया। इसी सर्वेक्षण के तहत समाप्त वर्ष 2019 की यदि बात की जाए तो वर्ष के दौरान 6।2 लाख रोजगार पैदा होने के अनुमान के मुकाबले 5।9 लाख रोजगार पैदा हुए।







