Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    ऐसी घुमाई मोर छड़ी, मेरे सावरिया कि, मेरे दिन बदल गये’

    By February 22, 2020 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 506

    श्री श्याम निशानोत्सव में हुआ संकीर्तन शोभायात्रा आज

    लखनऊ में हो रहे श्री श्याम निशानोत्सव से पूरा तिलक नगर ऐशबाग खाटू नगरी के समान प्रतीत हो रहा था। हजारों श्याम भक्तों से खचाखच भरा हुआ पाण्डाल, स्वर्णिम रोशनी से चमचमाता अद्भुत भव्य नक्काशीदार, मोटे रत्न जड़ित खम्भों से सुसज्जित दरबार और बीच में विराजे बाबा श्याम अनायास ही सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे।
    मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि श्री श्याम ज्योत मण्डल द्वारा श्री श्याम निशानोत्सव तथा खाटू धाम यात्रा का प्रारम्भ शनिवार शाम महाराजा अग्रसेन पार्क, तिलक नगर में किया गया।

    बाबा की स्वागत आरती से किया गया। इसके बाद मण्डल के सदस्यों एवं राजश्री म्युजिकल ग्रुप द्वारा गणेश वन्दना, हनुमान वन्दना, गुरू वन्दना, शिव वन्दना, माँ भगवती वन्दना तथा ज्योत वन्दना की गई। पूरा पाण्डाल हारे के सहारे की जय, तीन बाणधारी की जय के जयकारे में गूंज उठा। मण्डल के 37वाॅ उत्सव के उपलक्ष्य में मण्डल के सदस्यों द्वारा मण्डल के सभी संरक्षकों का शाल व पटका पहना कर सम्मान किया गया।

    पूरा पाण्डाल गुलाबी व हरे रंग का, चमचमाती रोशनी में बहुत ही सुन्दर प्रतीत हो रहा था। पूरे पाण्डाल के मध्य में बाबा श्याम का दरबार जो कि दक्षिण भारत के मन्दिर की तरह स्वर्णिम आभा लिये, मोटे-मोटे नक्काशीदार रत्न जड़ित खम्भे, अद्भुत महल के बीच में बाबा की छवि के दर्शन कर भक्त अपने को धन्य समझ रहे थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो श्याम बाबा खाटू से स्वयं चलकर अपने भक्तों को दर्शन देने लखनऊ के तिलक नगर में आ गये हों। एल0ई0डी0 लाइटों व देशी विदेशी फूलों से पूरा पार्क निखर व महक रहा था।

    मण्डल के अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष पाण्डाल के कार्य बाबा के सेवक श्री कपूर मित्तल, मित्तल टेन्ट एवं बाबा का दरबार गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके लखनऊ के आसिम जी द्वारा बनाया गया है। पूरे तिलक नगर में एलईडी लाइटों के पैनल का कार्य घनश्याम अग्रवाल, अग्रवाल इलेक्ट्रिक द्वारा किया गया है।

    वन्दना के पश्चात मण्डल के योगेन्द्र अग्रवाल द्वारा –
    ‘‘आयेगा, आयेगा लीले चढ़ साँवरा आयेगा’’
    जैसे भजनों को सुनाया तथा कोलकाता से पधारे साहिल शर्मा जी द्वारा-
    ‘‘किसी की नैय्या का माझी बन जाता है,
    वो ऊँगली पकड़ता है, रास्ता दिखलाता है।’’

    सुनाया गया तो पूरा पाण्डाल श्याम नाम की मस्ती में खो गया। आगे बीकानेर से पधारे प्रवेश शर्मा जी ने भी भक्तों को खूब रिझाया। उन्होंने-

    ‘‘ऐसी घुमाई मोर छड़ी, मेरे सावरिया कि, मेरे दिन बदल गये’’
    तथा मुम्बई से आये सारेगामा फेम प्रमोद त्रिपाठी के आते ही सभी भक्तों का जोश दोगुना हो गया। उनके द्वारा –
    ‘‘श्याम घणी हमें चस्का तेरी यारी का, न चेतक चाहिये जी, न चस्का कार फरारी का’’
    एवं
    ‘‘महादेवा, तेरा डम डम डमरू बाजे’’
    सरीखे भजन सुनकर सभी भक्त नाचने गाने लग गये।

    उत्सव स्थल पर 20 फुट ऊँचा शिवलिंग व लीले घोडे़ पर सवार बाबा श्याम सभी अत्यन्त मनोहारी लग रहा था।
    पूरे कार्यक्रम के दौरान सभी भक्तों को बाबा का प्रसाद वितरित हो रहा था। भव्य रात्रि में सभी भक्तों के साथ कुन्तलों फूलों से फूलों की होली खेली गई। सभी भक्त –

    ‘‘मंदिर में जा छिपे हो छिपे हो, नीयत है क्या तुम्हारी,’’
    ले करके आ गये हैं, हम रंग भरी पिचकारी।’’

    मण्डल के मुकेश अग्रवाल ने बताया कि आने वाली 13 अप्रैल को मण्डल द्वारा 5 कन्याओं का सामूहिक विवाह महाराजा अग्रसेन विद्यालय, मोती नगर में किया जायेगा।

    मण्डल के श्री अशोक अग्रवाल ने बताया कि आज प्रातः 10 बजे से महाराजा अग्रसेन पार्क, तिलक नगर से बाबा की सतरंगी शोभायात्रा फाल्गुन की मस्ती में घोडे़, ऊँट, बग्गी में सुन्दर झांकियों के साथ रामनगर, शास्त्री नगर, रकाबगंज, पाण्डेयगंज, रानीगंज, न्यू गनेशगंज, नाका हिण्डोला होते हुए चारबाग हनुमान मन्दिर तक जायेगी। इसमें सभी भक्त अपने निशान को लहराते हुए श्याम नाम की मस्ती में चलेंगे तथा बहुत ही सुन्दर रूप में बाबा श्याम बिराजेंगे।

    Keep Reading

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    17 मई को अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान, CM योगी करेंगे बढ़े मानदेय वितरण का शुभारंभ

    Lucknow: Warden brutally beats female student at BBD University hostel, breaking her arm; enraged students beat the warden and vandalize the campus.

    लखनऊ: BBD यूनिवर्सिटी हॉस्टल में वार्डन ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई, हाथ टूटा; गुस्साए छात्रों ने वार्डन को पीटा, कैंपस में तोड़फोड़

    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association, Lucknow: A Streak of Uncontested Victories; Contests to Take Place in Two Blocks

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ: निर्विरोध जीत का सिलसिला, दो ब्लॉकों में होगा मुकाबला

    An Ambrosial Shower of Shiva and Radha at the Kathak Evening!

    कथक संध्या में शिव-राधा की अमृत वर्षा!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    17 मई को अंशकालिक अनुदेशकों का सम्मान, CM योगी करेंगे बढ़े मानदेय वितरण का शुभारंभ

    May 16, 2026
    Lucknow: Warden brutally beats female student at BBD University hostel, breaking her arm; enraged students beat the warden and vandalize the campus.

    लखनऊ: BBD यूनिवर्सिटी हॉस्टल में वार्डन ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई, हाथ टूटा; गुस्साए छात्रों ने वार्डन को पीटा, कैंपस में तोड़फोड़

    May 16, 2026
    Sezal Sharma’s Name Echoes at Cannes for the Fourth Time Sezal Sharma Set to Shine Again at Cannes Film Festival

    कान्स में चौथी बार पहुंचीं सेज़ल शर्मा, ‘हंगर गेम’ का पोस्टर शोकेस के लिए चुना गया

    May 16, 2026
    Yogi Government's AI Vision Accelerates; Lucknow Emerges as a New Technology Hub

    योगी सरकार का एआई विजन तेज, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी का नया हब

    May 15, 2026
    Kharif Workshop in Kanpur: Emphasis on Natural Farming and Farmer Registry

    कानपुर में खरीफ गोष्ठी: प्राकृतिक खेती और किसान रजिस्ट्री पर जोर

    May 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading