राहुल बोलें: मेरा नाम राहुल गांधी है, ‘‘राहुल सावरकर’ नहीं, माफी नहीं मांगूंगा
मनमोहन सिंह ने कहा मोदी ने लोगों को दिखाया सपना पूरा नहीं किया
रेप इन इंडिया के बयान पर उठे भाजपाई तूफान का जवाब देते कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला।
बता दें कि सोनिया गांधी ने पार्टी की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित ‘भारत बचाओ रैली’ में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज देश में अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा माहौल है। पूरा देश पूछ रहा है कि ‘‘सबका साथ सबका विकास’ कहां है।’’

श्रीमती सोनिया गाँधी ने सवाल किया, ‘अर्थव्यवस्था इस तरह क्यों तबाह हो गई? रोजगार कहां गए? ’गांधी ने ‘‘अच्छे दिन’ पर तंज कसते हुए कहा, ‘जनता का पैसा बैंकों तक में सुरक्षित नहीं है। आम आदमी अपना पैसा न घर में रख सकता है और न बैंकों से निकाल सकता है। मोदी, शाह इसको कहते हैं ‘‘अच्छे दिन’।’’ उन्होंने कहा, ‘अब ऐसा दिन आ गया है, जब मर्जी आए कोई धारा लगा दो, कोई धारा हटा दो, प्रदेशों का दर्जा बदल दो, जब मर्जी आए राष्ट्रपति शासन हटा दो, बिना बहस कोई भी विधेयक पारित कर दो।’
देश की जनता को सिर्फ गुमराह किया गया: मनमोहन सिंह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह साल पहले देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया है।
डॉ सिंह ने रैली में कहा कि मोदी ने 2024 तक देश की अर्थव्यवस्था को पांच खरब डॉलर की बनाने के साथ ही किसानों की आय दोगुना करने और हर साल दो करोड़ लोगों के लिए रोजगार के साधन पैदा करने का वादा किया था, लेकिन ये वादे झूठ साबित हुए हैं और देश की जनता को सिर्फ गुमराह किया गया है।’
उन्होंने कहा कि लोगों को मोदी सरकार को असलियत का आईना दिखाना चाहिए।







