- प्रदेश भर में होंगी नुक्कड़ नाटक और सभाएं
- ओप्यूलेन्ट स्कूल ऑफ एक्टिंग एण्ड फाइन आर्ट संस्थान ने तैयार की नाटय प्रस्तुतियां
लखनऊ 8 जनवरी। नशा मुक्ति और नारी सशक्तिकरण पर नुक्कड़ नाटक और अन्य कार्यक्रमों की मदद से लोगों को जनता दल यू जागरूक करेगी। सोमवार को कपूरथला के ओप्यूलेन्ट स्कूल ऑफ एक्टिंग एण्ड फाइन आर्ट संस्थान परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष आर पी चौधरी ने बताया कि इस कड़ी का पहला कार्यक्रम कपूरथला में 25 जनवरी को होगा।
जेडीयू के प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ट के अध्यक्ष मनीष नन्दन ने बताया कि इस अभियान को प्रदेश स्तर पर संचालित करने के लिए मेन विंग, महिला विंग, यूवा विंग, सांस्कृतिक विंग होगी। उन्होने बताया कि हमरा लक्ष्य है कि इस अभियान से प्रदेश के 1 करोड़ लोगों को जोड़ा जाए और इसके मानव श्रंखला, नुक्कड़ नाटक, सभाएं औऱ सोशल साइट की मदद ली जाएगी की मदद से भी लोगों को जोड़ा जाएगा। दूसरे चरण में प्रदेश स्तर पर स्कूल और कॉलेज संस्थानों को जोड़ा जाएगा।
इसके साथ ही विभिन्न वर्गों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने के लिए यह प्रकोष्ट कार्य करेगा। इस दिशा में सोमवार को ओप्यूलेन्ट स्कूल ऑफ एक्टिंग एण्ड फाइन आर्ट संस्थान में कार्य योजना भी तैयार की गयी। इसमें संस्थान के सांस्कृतिक निर्देशक के के श्रीवास्तव (नीरज) ने बताया कि उनके संस्थान के छात्र और छात्राओं ने शराब बन्दी पर नाटक नमन यादव और अश्वनी कुमार के निर्देशन में तैयार किया है। इसमें तनमय लहरी, अभिषेक सिंह, अभिषेक वर्मा, रघुवंश चंडेल, दीपांकर, अभितेन बैसवार, मनीष रस्तोगी ने अभिनय कर रहे है।
वर्ग के लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगें, जिससें हम यूवाओं की मदद से लोगों को जागरूक कर सके।






