Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ग्लेनमार्क ने बनाया 6 किलो मीटर लम्बा रिबन

    By December 11, 2018 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 614
    • राजस्थान के सांभर झील पर सबसे लंबे वायु प्रदूषण जागरूकता रिबन बनाकर किया कमाल 
    • वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के प्रयास में ग्लेनमार्क ने 6,500 हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के वायु प्रदूषण विरोधी संदेशों के साथ
    जयपुर, 11 दिसंबर, 2018: रिसर्च आधारित दवा निर्माण करने वाली कंपनी, ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने राजस्थान के संभार झील के पास वायु प्रदूषण जागरूकता के लिए सबसे लम्बे रिबन का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया। यह रिबन 6 किमी लम्बे को कपड़ों की सिलाई करके बनाया गया था, जिसमें पूरे भारत के लगभग 6,500 हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स से प्राप्त वायु प्रदूषण विरोधी संदेश शामिल थे।
    ग्लेनमार्क की इस पहल को डॉक्टरों द्वारा संचालित एक अभियान, आई-कैन (कफ अवेयरनेस नेटवर्क) ने अपना समर्थन दिया था। यह अभियान बढ़ते वायु प्रदूषण के बारे में और इसे कम करने के तरीकों पर जागरूकता पैदा करने के लिए काम करता है।
    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुमानों के अनुसार, विश्व के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 14 भारत में हैं। 2017 के नवंबर में, भारत की राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता अमेरिकी दूतावास वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार 1,000 पॉइंट तक पहुंच गई थी। डब्ल्यूएचओ पार्टिकुलेट मैटर 2.5 के 25 से ऊपर के स्तर को असुरक्षित मानता है। बर्कले अर्थ साइंस रिसर्च ग्रुप के अनुसार, पार्टिकुले मैटर मे 2.5 के साथ 950 से 1000 के बीच हवा में सांस लेना लगभग 44 सिगरेट पीने के बराबर माना जाता है।
    ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स के सुजेश वासुदेवन, प्रेसिडेंट, इंडिया फॉर्मूलेशंस, मिडिल-ईस्ट और अफ्रीका ने कहा कि ष्भारत में वायु प्रदूषण चिंता का प्रमुख विषय बन गया है। हमारे कई शहरों में वायु की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। एक जिम्मेदार संगठन के रूप में, ग्लेनमार्क निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रयास के माध्यम से, हम वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में जनता में जागरूकता बढ़ाने और न केवल अपने लोगों के स्वास्थ्य की, बल्कि पर्यावरण की रक्षा करने की आवश्यकता पर भी जोर डालना चाहते हैं।ष्
    तेजी से खराब होने वाली वायु गुणवत्ता गंभीर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या बनती जा रही है, जिससे बीमार पड़ने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। वायु प्रदूषण से स्थायी खांसी, सांस की समस्याओं के साथ-साथ वयस्कों और बच्चों दोनों में, आंखों की जलन की दिक्कतें पैदा हो रही हैं। डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट श्एयर पॉल्यूशन एंड चाइल्ड हेल्थ रू प्रेसक्राइबिंग क्लीन एयरश् बताती है कि 2016 में विषाक्त वायु के कारण भारत में 5 वर्ष से कम आयु के 1.25 लाख बच्चे मारे गए थे। 3
    डॉ. पुनीत सक्सेना, सीनीयर प्रोफेसर, मेडिसिन, एसएमएस मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल ने बताया कि ष्श्वसन रोग से पीड़ित लोगों की संख्या में वृद्धि के मुख्य कारणों में से एक वायु प्रदूषण है।
    प्रदूषित हवा में सांस लेने से संक्रमण का जोखिम बढ़ता है और इससे एलर्जी पैदा करता है जो हमारे शरीर की रक्षा प्रणाली को कमजोर कर देती है और शरीर की रक्षा प्रणाली के कमजोर होने से खांसी, अस्थमा, छींक आना और ब्रोंकाइटिस जैसे सांस के रोगों का कारण बनती है। इस पहल के जरिये, हम स्वास्थ्य पर वायु प्रदूषण के पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना चाहते हैं और इसके असर को कम करने के उपायों को लागू करना चाहते हैं।

    #Glenmark attempted to create a Guinness World Record for longest air pollution awareness ribbon at Sambhar Lake Rajasthan

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading