Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    Sent from मोहब्बत आँख मार दे तो नफरत के पहाड़ चिटख जायें

    By February 14, 2018Updated:February 14, 2018 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 627
    • मिनटों में हिन्दुस्तान के दिल में उतर गया लव जेहाद
    • आंखे के इशारों में इजहार – ए-मोहब्बत करने वाले वायरल वीडियो वाला युगल दो अलग- धर्मों से है
    • नायिका प्रिया प्रकाश और नायक रौशन अब्दुल राहूफ वास्तविक जीवन में एक दूसरे से इजहार-ए-मोहब्बत कर चुके हैं
    • दोनो ने तय किया था कि बतौर कलाकार पहचान बना लेने के बाद करेंगे शादी
    • कुछ घंटो में ही संपूर्ण भारत ने इन्हें लोकप्रिय बनाकर इंटर रिलीजन शादी का रास्ता किया आसान
    नवेद शिकोह
    लखनऊ, 14 फरवरी। कितने बरस लग गये.. कितना पसीना बहाना पड़ा नफरत का माहौल पैदा करने के लिए। सोशल मीडिया ने काफी मदद की। हर रोज नफरत फैलाने की तमाम जहरीली और झूठी पोट्स बाकायदा पेशेवर लोगों से तैयार होती रहीं। और प्रोफेशनल तरीके से इसे फैलाकर आम हिन्दुस्तानियों को दो मजहबों की नफरत की आग में झोका जाने लगा। मकसद में कामयाबी मिलती गयी। नफरत की आग पर सियासत की खिचड़ी पक भी गयी और सत्ता के दस्तरखान के ज़ायक़ों का मजा लूटा जाने लगा।
    नफरत के कंधों पर हुकूमत के जनाज़े की जिन्दगी की जान नफरत के तोते मे ही है। हाकिमों को ये तोता महफूज रखना ही है। इसलिए हर रोज नफरत की आग का धुआं कहीं ना कहीं नजर आता गया।
    सोशल मीडिया का इसमें बड़ा रोल रहा। पाँच-सात बरस के दौरान कोई एक दिन नहीं गुजरा जब सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने का कोई प्रेत नजर नही आया हो। हर घंटे एक नया अपडेट हिन्दू-मुसलमान के बीच नफरत फैलाने की ड्यूटी करता रहा है।
    Image may contain: 7 people, people smiling, people standing
    मोहब्बत की पैरोकारी करने वाले वैलेंटाइन डे के एक दिन पहले चमत्कार हो गया। बरसों बाद ये प्रेत गायब हो गया। सोशल मीडिया पर जिस नफरत के प्रेत की बादशाहत चल रही थी उसे मोहब्बत के एक इशारे ने गायब कर दिया। एक टीनएजर लड़की ने मोहब्बत की एक आंख झपकारकर नफरत के माहौल को पल भर में धराशायी कर दिया।
    “सौ लोहार की और एक सुनार की” कहावत चरितार्थ हो गयी। आंखों के इशारों में  मोहब्बत का इजहार वाले कुछ सैकेंड के वीडियो ने मिनटों में पूरे भारत को मोहब्बतमय कर दिया।
    कुछ वक्त के लिए ही सही पर नफरत के माहौल का प्रेत चुपके से खिड़की के रास्ते से भाग गया।
    वैलेंटाइन डे से पहले मलयाली फिल्म एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया के आसमान पर से नफरत के काले बादल छंट गये।
    Image may contain: 2 people, selfie and close-up इस वीडियो में टीनएज के मोहब्बत के परवाने स्कूली माहौल में आंखों ही आंखों में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। जो युवती अपने दिलकश अंदाज और रोमांटिक भावभंगिमाओं में रोमांस कर रही हैं उसका नाम है प्रिया प्रकाश। जो नायक की भूमिका निभा रहा है इस एक्टर का नाम है रोशन अब्दुल राहूफ। रोशन थिएटर एक्टर हैं।
    रंगमंच के एक सूत्र के मुताबिक प्रिया और रोशन का जितना रोमांस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है हकीकत की दुनिया मे इससे भी ज्यादा ये लोग एक दूसरे से मोहब्बत करते है। इन लोगों ने आपस में तय किया था कि जब इन्हें बतौर कलाकार दुनिया पहचानने लगेगी और करियर बनता नजर आयेगा तब ये शादी करेंगे। भारतीयों ने कुछ घंटों में ही प्यार के इन परवाने को सिर आंखों पर उठाकर लव जेहाद की रजामंदी दे दी।

    देखें वीडियो >

    https://www.facebook.com/PriyaPrakashVarri/videos/1184735754995556/

    https://twitter.com/twitter/statuses/963438010082631680

    #happy-valentine day

    Keep Reading

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    Lucknow's Chikankari Takes Mumbai by Storm—Grand Launch of 'Saman' in Colaba!

    लखनऊ की चिकनकारी ने मुंबई में जमाया डेरा- कोलाबा में ‘समन’ का भव्य आगाज़!

    Massive Fire in Lucknow Ring Road Slum: Several Casualties Feared, Gas Cylinders Explode

    लखनऊ रिंग रोड झोपड़पट्टी में भीषण आग: कई हताहतों की आशंका, गैस सिलेंडर फटे

    Yogi Launches Sharp Attack on SP on Ambedkar Jayanti: 'Who Committed Robbery in the Name of Babasaheb?'

    योगी का आंबेडकर जयंती पर सपा पर तीखा हमला: ‘बाबा साहब के नाम पर डकैती किसने डाली?’

    Delhi-Dehradun Expressway inaugurated: Now it takes two and a half hours to reach Devbhoomi from Delhi

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन: अब ढाई घंटे में दिल्ली से देवभूमि

    An Era Fading Before Our Eyes: The Legacy of Baberu!

    आँखों के सामने ओझल होता एक युग: बबेरू की वो विरासत!

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    April 16, 2026

    दुःख आता है, लेकिन रुकना जरूरी नहीं

    April 16, 2026
    Ahan and Anit's Chemistry Set to Work Wonders Again! After ‘Saiyara’, a New Romantic Film—and Ahan Becomes the Brand Ambassador for Philips OneBlade.

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल! ‘सैयारा’ के बाद नई रोमांटिक फिल्म और Philips OneBlade का ब्रांड एंबेसडर बना अहान

    April 16, 2026
    Tata Mumbai Marathon 2026: A New History of ‘Giving’ and Change

    मुंबई की दो बड़ी खबरें: टाटा मैराथन ने रचा चैरिटी का रिकॉर्ड, सड़कें बनेंगी निवेश का नया जरिया

    April 16, 2026
    Global Artist Elysia Nicolas's Original Hindi Songs Cross the 100 Million Views Mark in India!

    ग्लोबल आर्टिस्ट Eylsia Nicolas के ओरिजिनल हिंदी गानों ने भारत में पार किया 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा!

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading