मध्य् प्रदेश में कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए सरकारी अस्पतालों को 75 उत्पाद किए दान
भारत की एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, ने मध्य प्रदेश में कोविड-19से लड़ने के लिए आवश्यक उत्पादों का दान किया। वैश्विलक महामारी से लड़ने में लोगों की मदद के लिए, ब्रांड ने सरकारी अस्पदतालों को लगभग 75 उत्पाद दान किया है। ये अस्पताल मेडिकल कॉलेज इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर और एमवाई हॉस्पिेटल इंदौर हैं। दान में दिये गये उत्पादों में रेफ्रिजरेटर, वाटर प्यूरीफायर और टीवी शामिल हैं। इस कठिन परिस्थिति में, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स सभी संभव तरीकों से कोविड के खिलाफ लड़ाई में सहयोग कर रहा है।
इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए,यंग लैक किम – एमडी, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने कहा कि “हम कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सरकार और नागरिकों को अपना पूरा सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अभी स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखनाबेहद जरूरी है। इसलिए हम मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पीतालों को स्वास्थ्य और स्वच्छता बढ़ाने वाले उत्पाद दान कर रहे हैं, जैसे वाटर प्यूरीफायर, और रेफ्रिजरेटर। इस कठिन समय में हम समाज के लिए सार्थक योगदान देना चाहते हैं।
बता दें कि भारत में कोविड-19 के संक्रमण के मामलों में काफी तेज वृद्धि हुई है। ऐसे में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने इस वैश्विेक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहयोग करने का संकल्प लिया है। ब्रांड राज्यों को सहायता प्रदान करेगा तथा लोगों को प्रोत्साहित करने और इसके खिलाफ लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।







