टी-सीरीज़ और रेड एफएम ने हाल ही में एक नए डिजिटल कॉन्सर्ट लाने की घोषणा की, ‘द केयर कॉन्सर्ट’ जहां म्यूजिक इंडस्ट्री के कलाकार 11 अप्रैल को कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के प्रयास में पीएम केयर फंड के लिए पैसे जुटाने के लिए परफॉर्म करेंगे।
कलाकारों की एक दिलचस्प लाइन-अप के साथ, टी-सीरीज़ के हेड ऑनर भूषण कुमार अमाल मलिक और अरमान मालिक दोनों भाइयों को एक साथ पहली बार डिजिटल कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के लिए एक साथ लाये है.
टी-सीरीज़ के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भूषण कुमार ने कहा, “हम लंबे समय से टी-सीरीज़ के कलाकार अमाल और अरमान के साथ काम कर रहे हैं. हम 11 अप्रैल को इस यूनिक ह्यूमन पहल के लिए एक बार फिर से साथ आने के लिए खुश हैं. सोशल डिस्टेंस के समय के दौरान म्यूजिक में मानवता को सामूहिक रूप से ऐसी स्थिति में संयम देने की क्षमता है। हम अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अपना काम कर रहे हैं और साथ ही कोवीड -19 महामारी से लड़ने के लिए धन जुटाने में मदद कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हमारी पहल से फर्क पड़ेगा।”
अरमान ने इस बारे में कहा, “अमाल और मैं वास्तव में टी-सीरीज़ और रेड एफएम द्वारा आयोजित द केयर कॉन्सर्ट का इंतजार कर रहे हैं. यह मुसीबत का समय है जिसका सामना हम सभी कर रहे है ऐसे में म्यूजिक वह चीज़ है जो हमें शांति दें सकता हैं। इस लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट को करने के पीछे हमारा इरादा सिर्फ इतना है कि हम लोगों को म्यूजिक के द्वारा शांति और प्यार देना चाहते है. हम पहली बार डिजिटल रूप से अपने प्रशंसकों के सामने परफॉर्म करने का इंतजार नहीं कर सकते।”







