Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    कैलाश खेर ने पटनाइटस को अपने गानों से झूमने को किया मजबूर

    By October 6, 2018 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 611

    पटना, 06 अक्टूबर 2018: फेमस पॉप रॉक सिंगर पद्मश्री कैलाश खेर ने पटना के बापू सभागार में अपने गानों पर पटनाइटस को झूमने को मजबूर कर दिया। मौका था बिहार: एक विरासत कला एवं फिल्‍म महोत्‍सव 2018 के समापन समारोह के दौरान  बापू सभागार में ग्रामीण स्‍नेह फाउंडेशन द्वारा कैंसर पीडि़तों की मदद के लिए आयोजित एक म्‍यूजिक कंसर्ट का। जैसे ही कैलाश खेर ने अल्‍लाह के बंदे गाने से इस म्‍यूजिक शाम की शुरूआत की, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से झूम उठा। उसके बाद उन्‍होंने सैंया, तेरी दीवानी, इश्‍क न इश्‍क हो आदि गानों से लोगों का खूब मनोरंजन किया।

    इससे पहले  खेर ने कहा कि मैं लोगों को यहां जागरूक करने आया हूं। उन्‍होंने कहा कि गंगा कुमार ने एक बड़ा बीड़ा उठाया है और इससे हमको जोड़ा है। इसलिए हम पटना वासियों के लिए गाने आये हैं। हम लाइव कंसर्ट के जरिये लोगों में जागरूकता लाने को प्रतिबद्ध हैं। उन्‍होंने कहा कि आप भी जानिये और अपने आस पास के लोगों को भी जोडिये ताकि वे इस बीमारी से जानकारी लेकर अपनी जिंदगी का बचाव कर सकें।

    गौरतलब है कि ग्रामीण स्‍नेह फाउंडेशन अपने कैंसर जागरूकता के अलावा अपने सामाजिक कार्य क्षेत्र के अंतर्गत ‘बिहार : एक विरासत’ के माध्‍यम से बिहार के लुप्‍त हो रहे सांस्‍कृतिक, पारंपरिक एवं बिहार के विरासत को बढ़ावा देने के लिए विभिन्‍न सांस्‍कृतिक और जागरूकता अभियान चलाता रहा है। बिहार भाषा एवं संस्‍कृति के दृष्टिकोण से पांच भागों में विभाजित है- अंगिका, वज्जिका, मगही, भोजपुरी और मैथिली। इन पांचों की संस्‍कृति भी विविधताएं हैं। जैसे भोजपुर का चैता, कजरी, सोहर एवं कटनी नृत्‍य और मगध का देवाश एवं छठ पूजा विश्‍वभर में प्रसिद्ध है। अंग प्रदेश में बिहुला विषहरी लोक गाथा और मिथिला में राम विवाह के अवसर पर गाये जाने वाले संस्‍कार वाले गीतों का अपना ही महत्‍व है।

    Keep Reading

    Nine Glorious Decades: Grand 'Awadh Shakti Samman Samaroh' (Awadh Power/Strength Honour Ceremony) held on the 90th Foundation Day of the Awadh Ladies Club

    गौरवशाली नौ दशक: अवध लेडीज क्लब के 90वें स्थापना दिवस पर ‘अवध शक्ति सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन

    Revati Mahurkar Makes a Powerful Impression in ‘Powder’!

    अब ‘पाउडर’ में दिखाएंगी अभिनय का दम!

    Salman Khan’s dedication in sub-zero temperatures! He spent six hours in icy water while shooting for ‘Matrubhumi’.

    शून्य डिग्री में सलमान खान का जुनून! छह घंटे बर्फीले पानी में रहकर की ‘मातृभूमि’ की शूटिंग

    Heart attacks will no longer be 'silent'… the alarm will sound 12 years in advance.

    दिल का दौरा अब साइलेंट नहीं रहेगा… 12 साल पहले ही बजेगा अलार्म

    'Devi Vigyanam' will unveil a world of mysteries on December 4th.

    4 दिसंबर को रहस्यों की दुनिया खोलेगी ‘देवी विज्ञानम’

    A touch of Bhojpuri at the Chhath festival in Bhatpara: Kallu gets Suvendu Adhikari to sing a Chhath song; the stage resonates with applause.

    भाटपारा के छठ महोत्सव में भोजपुरी का तड़का: कल्लू ने शुभेंदु अधिकारी से गवाया छठ गीत, तालियों से गूंजा मंच

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Network goes missing at Akhilesh Yadav's rally: SP levels major allegation against BJP; politics heats up in CM Yogi's stronghold

    अखिलेश यादव की रैली में नेटवर्क गायब: सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, सीएम योगी के गढ़ में गरमाई सियासत

    November 18, 2026
    A confluence of mystery, valor, and remarkable architecture: The 'Garhkundar Fort'—pride of Bundelkhand.

    रहस्य, शौर्य और अद्भुत स्थापत्य का संगम: बुंदेलखंड की शान ‘गढ़कुंडार का किला’

    November 18, 2026
    Awareness camp at KGMU on World COPD Day: Dr. Suryakant states that 'pulmonary rehabilitation' is highly effective for patients.

    केजीएमयू में विश्व सीओपीडी दिवस पर जागरूकता शिविर: डॉ. सूर्यकान्त बोले- ‘पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन’ है रोगियों के लिए बेहद कारगर

    November 18, 2026
    Nine Glorious Decades: Grand 'Awadh Shakti Samman Samaroh' (Awadh Power/Strength Honour Ceremony) held on the 90th Foundation Day of the Awadh Ladies Club

    गौरवशाली नौ दशक: अवध लेडीज क्लब के 90वें स्थापना दिवस पर ‘अवध शक्ति सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन

    November 18, 2026
    The "grooves" of life's unfulfilled desires and relationships: Theatricals resonate at the Prof. Satyamurti Theatre Festival

    प्रो सत्यमूर्ति जन्मशती नाट्य समारोह : दूसरी शाम ज़िंदगी की अधूरी ख़्वाहिशों के खांचे

    November 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading