Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    मोबाइल ऐप से उपस्थिति व खेल गतिविधियां होंगी दर्ज, प्रदेश के स्टेडियम्स होंगे हाईटेक: खेल मंत्री

    By September 12, 2019 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 604
    स्टेडियम्स को सभी आवश्यक सुविधाओं से किया जायेगा लैस, किया जायेगा बायोमैट्रिक सिस्टम लागू
    लखनऊः 12 सितम्बर, 2019: उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने कहा है कि राज्य के सभी स्टेडियमों को खेल सम्बंधी सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस करके गुणवत्तायुक्त खेल सामग्री सुलभ कराई जायेगी। सभी स्टेडियमों व स्पोट्र्स काॅलेजों में बायोमैट्रिक सिस्टम लागू होगा और मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रतिदिन कोच व खिलाड़ी की उपस्थिति और खेल गतिविधियां भी दर्ज की जायेंगी। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी या कोच बिना टैªक सूट के स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकेगा। खेल मंत्री ने गत चार सालों की प्रदेश के स्पोट्र्स काॅलेजों की प्रगति व वित्तीय विवरण की रिपोर्ट भी 15 दिन में उपलब्ध करने के निर्देश दिये हैं।
    श्री तिवारी आज केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित सभागार में खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
    उन्होंने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जनपद में युवा कल्याण अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को जागरूक और प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को स्पोट्र्स काॅलेज में प्रवेश दिलाकर उनकी प्रतिभा को निखारा जायेगा। यदि स्पोट्र्स काॅलेज में सीटें कम पड़ेगी तो आवश्यकतानुसार सीटे भी बढ़ाई जायेंगी।
    उन्होंने सभी क्षेत्रीय/जिला क्रीड़ा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में माह में कम से कम दो बार स्टेडियमों का निरीक्षण करें और खेल सुविधाओं का भी आंकलन कर शासन को भी रिपोर्ट उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि अब स्टेडियमों में खिलाड़ियोें का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा और खिलाड़ियों को आई कार्ड रखना होगा। स्टेडियम में प्रवेश सम्बंधी आवश्यक सूचनाओं का बोर्ड गेट के बाहर लगाया जाये।
    श्री तिवारी ने खेल कार्यक्रमों को बढ़ावा देने तथा खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए स्कूलों और काॅलेजों में खेल कार्यक्रमों के निरन्तर आयोजन और खेलों व प्रतियोगिताओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को संतुलित एवं पौष्टिक भोजन दिये जाने के लिए पुनः डाइट प्लान बनाया जाय। खेल अधिकारी खेलों के प्रति अपने नैतिक दायित्वों को समझें व निभाएं और फिट इण्डिया मूवमेंट को सफल बनाने में हर संभव सहयोग दें। पूरे प्रदेश के खिलाड़ियों का व्हाट्सअप गु्रप बनाया जाये जिसमें प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को जोड़ा जाय। उन्होंने 20 सितम्बर तक प्रदेश में विभिन्न स्तरों पर आयोजित हो रहे दीनदयाल उपाध्याय खेल प्रतियोगिताओं की तिथि बढ़ाने के भी निर्देश दिये।
    श्री तिवारी ने प्रदेश में निर्माणाधीन स्टेडियमों का कार्य तय समय में पूरा करने, कार्य की गुणवत्ता का भी आंकलन करने व निर्माण कार्य ठीक न होने पर कार्यदायी संस्था के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पुराने खेल के मैदान, अखाड़ों, व्यायामशाला को पुर्नजीवित किया जाये और यदि उन पर अतिक्रमण है तो उसे खाली कराया जाये। खेल मंत्री ने जनपदों से आये क्रीड़ा अधिकारियों की समस्याओं को सुना और तत्काल उनका निराकरण करने के भी निर्देश दिए।
    समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव खेल मो0 इफ्ते खारूद्दीन ने बैठक में खेल विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से मंत्री जी को अवगत कराते हुए बताया कि खेल विभाग खेलों के विकास पर प्रमुखता से सम्पादित कर रहा है और खिलाड़ियों को हर सम्भव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
    उन्होंने कहा कि खेलों के विकास, उदयीमान खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु निजी सहभागिता से खेला अकादमियों को विकसित करने की नीति प्रख्यापित की है। जिसके बेहतर परिणाम भी मिल रहे हैं। समीक्षा बैठक में निदेशक श्री आरपी सिंह व विभिन्न जनपदों से आये स्पोट्र्स काॅलेजों के प्रधानाचार्य, क्रीड़ा अधिकारी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, उप क्रीड़ा अधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    Keep Reading

    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026
    Youth dies after venomous insect bite; family delayed seeking medical help by relying on faith healing; he breathed his last on the way to the hospital.

    जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक में उलझा रहा परिवार,रास्ते में तोड़ा दम

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading