Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    बच्चे भी अपनी शक्ति का सदुपयोग करें

    By March 23, 2020 Featured No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 586
    सच तो यह है कि इस सृष्टि में कुछ समय तक हर कोई मानसिक और शारीरिक रूप से ताकतवर होता है लेकिन वही किसी समय बेहद विवश और कमजोर भी होता है। बस प्रत्येक इंसान के लिए यही बात समझने की है, आज इसी बात को नहीं समझा जा रहा है। जब शिशु जन्म लेता है तो वह बेहद पराश्रित होता है, वह एकदम विवश होता है, उसका लालन-पालन सहित सब कुछ उसके माता-पिता के जिम्मे होता है। बच्चा भी अपने माता-पिता की हां में हां करता रहता है। जैसे-जैसे उसमें शारीरिक शक्ति, चेतना और समझ विकसित होने लगती है, वैसे-वैसे उसकी विवशता कम होने लगती है।
    बहुत सारे माता-पिता इस छोटी उम्र को, विवशता को देखकर बच्चों को जाने-अनजाने में डांटते रहते हैं, शारीरिक रूप से दण्डित करते रहते हैं, मानसिक रूप से भी प्रताडि़त कर देते हैं। बच्चे अपने माता-पिता को सक्षम देखकर, ताकतवर देखकर ऊपर-ऊपर से चुप हो जाते हैं। इस प्रकार के वातावरण से जहां उसमें नफरत, कुंठा, क्रोध-प्रतिशोध और उपेक्षा के भाव जन्म लेते हैं वहीं उनके मन-मस्तिष्क से प्रेम, दया, सहयोग, सम्मान और हिम्मत के भाव नदारद होने लगते हैं। ऐसा वातावरण आगे जाकर ऐसे माता-पिता के लिए परेशानियों का सबब बन जाता है।
    दूसरी तरफ जब माता-पिता एक समय ऐसी स्थिति में पहुंचते हैं जब वे एकदम विवश, कमजोर और पराश्रित हो जाते हैं और उनके बच्चे एकदम ताकतवर, सक्षम और मनमर्जी के मालिक होते हैं। यहां बड़ा यक्ष प्रश्न उपस्थित होता है और यह एक प्राकृतिक प्रश्न या नियम भी है कि जो जैसा देता है उसे वैसा ही मिलता है, जो जैसा बोता है वह वैसा ही काटता है। जब माता-पिता सक्षम होते हैं तो उस सक्षमता को समझाने की बेहद जरूरत होती है, उसके सदुपयोग की जरूरत होती है और उसको अच्छी तरह काम में लेने की जरूरत होती है।
    बहुत जगह ऐसा होता भी है और नहीं भी होता है। बच्चे भी अपनी शक्ति का सदुपयोग करें, अपने विवश माता-पिता का सहारा बनें, प्यारा बनें, उन्हें समय दें, उनसे बतलाएं, उनके अनुभव शेयर करें और उनको पूरे सम्मान के साथ रखें, तथा दूसरी तरफ माता-पिता भी अपने छोटे-छोटे मासूमों को प्यार दें-संस्कार दें, जीवन का सार दें और सबसे बड़ी बात उन्हें समय दें, उनके साथ बच्चे बनें, बस यही मानवीय और पारिवारिक सार-आधार है।
    माता-पिता और बच्चे आपस में एक-दूजे के सहारे हैं।
    आदर प्रेम के जीवन से ही वे एक-दूजे के लिए प्यारे हैं।।

    Keep Reading

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AIM Congress 2026 से पहले AIM Global Foundation का भारत दौरा, UAE-भारत निवेश बढ़ाने पर जोर

    August 14, 2026
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading