लखनऊ,05 नवम्बर 2019: लायंस क्लब ने आज निर्धन बच्चों को चश्मे वितरित किये। इस अवसर पर लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनोज रुहेला, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर गुरनाम सिंह,राकेश अग्रवाल, बीएन चौधरी, डॉ दिलीप अग्निहोत्री, राकेश श्रीवास्तव, नरेश चन्द्र,मनोहर श्याम, गौरव अग्रवाल, योगेश दीक्षित, योगेश गोयल, धर्मेंद्र गुप्ता सहित में बच्चों के अभिभाववक व शिक्षक मौजूद थे।

कुछ दिन पूर्व लायंस अनिंद ने निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया था। इसमें सात सौ बच्चों की आंखों का परीक्षण किया गया था। डॉक्टरों ने ढाई सौ बच्चों को चश्में की सलाह दी थी। इन सभी को निशुल्क चश्मे दिए जाएंगे।







