जीवन की पाठशाला में व्यक्तित्व विकास
लखनऊ, 09 दिसंबर, 2019: एपी सेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में आज बालिकाओं के लिए जीवन की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं को व्यक्तित्व विकास के टिप्स दिए गए। इसके अलावा उनको साहस व सुरक्षा संबन्धी जानकारी भी दी गई। पांच दिन तक चलने वाली इस कार्यशाला का उद्घाटन प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा ने किया।

उन्होंने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं होती। उनको आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। कॉलेज की प्राचार्या उसोसी घोष ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के साथ उनके व्यक्तित्व के विकास में ऐसे कार्यक्रम सहायक होते है।
कार्यशाला का आयोजन वर्ल्ड विजन इंडिया लखनऊ अर्बन ने किया है। इसमें तीन से अठारह वर्ष उम्र की बारह सौ बालिकाएं भाग ले रही है। प्रोग्राम मैनेजर स्टेव डैनियल और अरविंदर कौर भी मौजूद थे।
- डॉ दिलीप अग्निहोत्री






