Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    आपदा पीडि़तों को अपने कपड़े तक उतार कर दे दिए पूर्व सांसद ने 

    By October 5, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 655
    • पूर्व सांसद पप्‍पू यादव पीडि़तों की मदद को पहुंचे नेपाली नगर  
    • कहा: बहुत परेशान हैं पटना के लोग, हम करते रहेंगे उनकी मदद

    पटना, 05 अक्‍टूबर 2019 : जलजमाव से प्रभावित इलाकों में बिहार के मधेपुरा से पूर्व सांसद सह जन अधिकार पार्टी (लो) के मुखिया पप्‍पू यादव का मदद आज सातवें दिन भी जारी रहा है। पप्‍पू यादव ने आज दानापुर के गोला रोड, नेपाली नगर, राजीवनगर, दीघा, भागवत नगर, राजेंद्र नगर समेत कई इलाकों में जाकर लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई। इस दौरान नेपाली नगर के एक जलमग्‍न मुहल्‍ले में पप्‍पू यादव ने एक शख्‍स को अपने कपड़े उतार कर दे दिये। पप्‍पू यादव ने जिस शख्‍स को कपड़े दिए, उसने बताया कि पानी से उसके पूरे परिवार का कपड़ा खबरा हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्‍छी नहीं है कि पूरे परिवार के लिए एक साथ कपड़े का प्रबंध कर सके। ऐसे में पप्‍पू यादव ने उनको न सिर्फ अपना कपड़ा उतार कर दे दिया, बल्कि परिवार के लिए कपड़े की व्‍यवस्‍था करने की बात कही। उन्‍होंने कहा कि लोग बहुत परेशान है। किसी को उनकी फिक्र नहीं है। लेकिन हम उनकी सेवा करते रहेंगे।

    इस बारे में उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि थोड़ी देर पहले जब हम राहत सामग्री बांटते हुए पटना के नेपाली नगर में पहुंचे, तब जलजमाव से पीडि़त एक शख्‍स ने मेरे पास आकर कहा कि उनके पास पहनने को कपड़े नहीं हैं। उनके घर की महिलाओं के पास भी कपड़े नहीं है। उसकी बातें सुनकर मैं व्‍यथित हो गया, क्‍योंकि इस तबाही ने लोगों को इतना परेशान कर दिया है। यही वजह है कि हमने उस आदमी को अपनी शर्ट दे दी और उनके परिवार के लिए भी कपड़ों के प्रबंध किया जा रहा है।  गौरतलब है कि पटना में जलजमाव पीडि़तों के बीच पूर्व सांसद पप्‍पू यादव द्वारा दिनरात राहत कार्य चलाये जा रहे हैं, जिसके लिए अब प्रदेश ही नहीं विदेश से भी लोग मदद के रूप में उनके पास पैसे भेज रहे हैं। ऐसे में पप्‍पू यादव ने दानापुर में पप्‍पू बैंक बनाने की बात भी की, जिसमें लोगों के पैसे पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे और उससे जरूरतमंद लोगों की मदद भी की जायेगी।

    राहत कार्य के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद ,राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, कार्यकारी अध्यक्ष उमैर खान, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता श्याम सुंदर, महासचिव संदीप सिंह समदर्शी, निरंजन कुमार सचिन दिलीप खिराहर,छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम आनंद, आजाद चांद, बेस लाल यादव ,मनीष यादव, शशांक मोनू, अरविंद कुमार यादव , प्रिया राज, महिला प्रकोष्ठ रेणु जयसवाल श्रीमती ज्योति चंद्रवंशी, पटना जिला अध्यक्ष नवल किशोर यादव ,दिलीप यादव ,रजनीश तिवारी सहित पार्टी के अन्य नेता एवं पदाधिकारी शामिल थे।

    गिरिराज सिंह ने स्‍वीकारा एनडीए सरकार है निष्ठुर एवं संवेदनहीन

    जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद ने कहा कि गिरिराज सिंह ने यह स्वीकारा है कि एनडीए सरकार निष्ठुर एवं संवेदनहीन है। तब केंद्रीय मंत्री बता दें कि केंद्र सरकार बिहार और पटना के प्रति कितनी संवेदनशील है ,जिसने अब तक राजेंद्र नगर से पानी निकालने के लिए बड़ा पंपिंग सेट भी नहीं भेजा है, क्या सिर्फ बयानबाजी से ही पटना के समस्या का निदान हो जाएगा।

    #जन अधिकार पार्टी (लो)

    Keep Reading

    In the age of AI, providing accurate news is more important than rushing.

    एआई के दौर में जल्दबाजी नहीं, सही खबर देना जरूरी : विशाल सिंह

    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    In the age of AI, providing accurate news is more important than rushing.

    एआई के दौर में जल्दबाजी नहीं, सही खबर देना जरूरी : विशाल सिंह

    October 24, 2026
    Anupam Kher’s story will travel from the glitz of fashion to the Himalayas.

    फैशन की चमक से हिमालय तक पहुंचेगी अनुपम खेर की कहानी

    October 24, 2026

    “मेड इन रशिया” फोरम का मुख्य विषय उच्च प्रौद्योगिकी होगा

    October 24, 2026
    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    October 22, 2026

    भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

    October 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading