Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    ईद के मौके पर सोनी सब के कलाकारों ने कहा: सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सभी को ईद मुबारक!

    By May 23, 2020Updated:May 24, 2020 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 678

    आसिया काज़ी (सोनी सब के ‘तेनाली रामा’ की शारदा)

    मैं खुद को खुशकिस्मसत और भाग्यरशाली मानती हूं कि ईद के समय में मेरा परिवार मेरे साथ है। इस साल हम सब घर जा रहे हैं, इसलिये सभी एक साथ वक्त बिताने और सारे रस्मोंय-रिवाज निभाने के लिये बेहद खुश हैं। इस साल अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ ईद ना मना पाने का अफसोस होगा, क्योंकि आमतौर पर मैं शूटिंग में व्यस्त‍ होने की वजह से उनसे मिल नहीं पाती थी। सिर्फ त्यौहार का ही समय ऐसा होता था जिसमें हम सब एक साथ होते थे। इस साल ईद मनाने का अनुभव अलग होने वाला है, लेकिन इस साल मैं सिर्फ इतना ही मांगूंगी कि परीक्षा की यह घड़ी जितनी जल्दी हो सके खत्म हो जाये।

    इस दिन की सबसे खास बात होती है शीर ख़ुर्मा का बनना, जोकि जरूरी होता है। इस लजीज पकवान का जायका चखने के लिये मुझे इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। मुझे खाना पकाना पसंद है, तो मैं अपनी मॉम के साथ बिरयानी बनाऊंगी। इस दिन की छोटी-छोटी बातें मुझे अच्छी लगती है, जैसे चांद को देखने का इंतजार और पूरे परिवार की खुशी देखना। इसके बाद हम सारी तैयारियां शुरू करते हैं और सारा परिवार एक साथ होता है। यह दिन हमें एक परिवार के तौर पर सारी रस्में निभाने की याद दिलाता है, जहां हर साल मेरा परिवार बाकी दूसरे रिश्तेदारों के साथ मिलकर सलमान खान की फिल्म देखने जाता है, जोकि आमतौर पर ईद के दौरान रिलीज होती है। हम सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं। बिलकुल इस साल हमें उस परंपरा को ना निभा पाने की कमी खलेगी।

    ‘तेनाली रामा’ के अपने सभी फैन्सस और दर्शकों से मैं गुजारिश करना चाहूंगी कि सुरक्षित रहें और अपने परिवार के साथ इस दिन को मनायें। चाहें तो वर्चुअल माध्यम से इसे मनायें। यह एकता और सकारात्मकता का दिन होता है। मुझे उम्मीद है कि हम सब जिस मुश्किल घड़ी से गुजर रहे हैं उससे लड़ने की ताकत हासिल कर लेंगे। सभी को ईद मुबारक।

    गुलफाम खान (सोनी सब के ‘अलादीन: नाम तो सुना होगा’ की नाज़नीन चाची)

    इस साल हम बड़े ही धूमधाम से उसी जोश के साथ घर पर ईद मनाने वाले हैं, जिस तरह हमेशा मनाया करते हैं, क्योंलकि इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या कर रहे हैं या कहां इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या् महसूस करते हैं। इस समय मेरे परिवार के सदस्यय अलग-अलग जगहों पर हैं और दो बहनें मुंबई में हैं लेकिन फिर भी हम मिल नहीं पायेंगे। पर हम वीडियो कॉल पर वर्चुअल तरीके से मिलेंगे। इस साल मैं ईद के लिये कपड़े की शॉपिंग नहीं कर पायी, क्यों कि हम सब घर में हैं, लेकिन मैं अपने सबसे अच्छे कपड़े पहनूंगी। इस दिन मुझे सजना-संवरना अच्छा लगता है।

    खाने में शीर ख़ुर्मा होना जरूरी होता है और यह मेरा पसंदीदा है, खासकर ईद के पवित्र मौके पर। इस साल मैं एक खास पकवान बनाने वाली हूं, जिसे मैं काफी लंबे समय से बनाने के बारे में सोच रही थी। ईद की सबसे अच्छी बात होती है इस दिन से जुड़ा उत्साह, जैसा कि दिवाली और क्रिसमस में होता है। यह पॉजिटिविटी को लेकर है और हम अपने घर पर सारे त्यौहार उसी धूमधाम से मनाते हैं।

    इस दिन मैं सबसे कहना चाहूंगी कि मुस्कुराते रहें और प्यार व खुशियां फैलाते रहें। यह बहुत जरूरी है कि हम अपनी जिंदगी को ईद के चांद की तरह रौशन बनायें और दिवाली के दीये की तरह उसे जगमगायें। यह समय भी बीत जायेगा और हम जल्द ही फिर से साथ होंगे। सभी लोगों को ईद मुबारक।

    Keep Reading

    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    September 9, 2026

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading