चेन्नई, 18 नवंबर, 2017ः एक स्वस्थ पर्यावरण मनुष्यों और इस ग्रह के जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।अत्यधिक प्रदूषण और संसाधनों के दोहन के कारण हमारा पर्यावरण, हमारा जीवन और इसकी गुणवत्ता आज खतरे में है। इसलिए पर्यावरण के ह्रास को रोकने की यात्रा में हम सभी को भाग लेना चाहिए। अपने ग्रह के संरक्षण के बारे में जागरुकता सृजन के एक भाग के रूप में ऊर्जा-दक्ष पंपों के वैश्विक विनिर्माता, ग्रंडफोस इंडिया अपने एक बूंद पानी एंड आई सेव एनर्जी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर 13 नवंबर से 15 दिसंबर, 2017 तक एक ऑनलाइन फोटो प्रतियोगिता #ConserveNature का आयोजन कर रहा है।
प्रतिभागियों को अपने आस पास के ऐसे संकट ग्रस्त परिवेश के फोटो खींचने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसे वे निरंतर प्रदूषण के कारण संकट में समझते हों और जिसकी वजह से हमारे वायु, जल, शहर संकट में पड़ गए हैं और इन्हें रोकने के लिए क्या किया जा सकता है। शीर्ष तीन फोटोग्राफ निम्नानुसार पुरस्कार जीतेंगेः
1 –प्रथम पुरस्कारः एप्पल आईफोन 6
2 –द्वितीय पुरस्कारः एप्पल आईपैड
3 –तृतीय पुरस्कारः एप्पल आईपैड नैनो
4 -अन्य 7 फोटोग्राफ/प्रविष्टियों को भी सांत्वना पुरस्कार के रूप में आकर्षक एप्पल के उत्पाद प्रदान किए जाएंगे।
इसलिए, न केवल प्रकृति के संरक्षण के लिए बल्कि कुछ आकर्षक पुरस्कारों को जीतने का अवसर प्राप्त करने के लिए अपने #ConserveNature फोटो भेजें। इस अभियान के बारेमें टिप्पणी करते हुए, महाथी परशुराम,क्षेत्रीय प्रमुख-सार्वजनिक मामले, संचार एवंसंपर्क, एशिया पैसेफिक क्षेत्र, ग्रंडफोस ने कहा ‘ग्रंडफोस इंडिया में हम संपोषणीयता को बढ़ावा देने के लिए लगातार मंच तैयार करते हैं। #ConserveNature एक ऐसी ही पहल है और एक ऐसी प्रतियोगिता जिसका आयोजन हम अपने पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूकता के सृजन और तत्काल कार्रवाई के लिए कर रहे हैं। प्रतियोगिता के नियमों और शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए एक बूंद पानी एंड आईसेव एनर्जी पेजों को देखें।
एक बंद पानी के बारे मेंः एक बूंद पानी ग्रंडफोस इंडिया द्वारा सोशल मीडिया वेबसाइटों, फेसबुक और ट्विटर पर आयोजित किया गया एक मंच है। हिंदी में इस नाम का अर्थ ‘पानी की एक बूंद’ है जो पानी की हर बूंद के महत्व को रेखांकित करता है। इस पेज के माध्यम सेसदस्य जल संरक्षण के उपायों और तथ्यों को जागरूकता सृजन को बढ़ावा देने के लिए साझा करते हैं।






