तीन तलाक़ के मुद्दे पर नदवा में आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक हुआ फैसला
बोर्ड ने बिल को मुस्लिम महिलाओं की परेशानियां बढ़ाने वाला बताया
लखनऊ 24 दिसम्बर। मुआल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आज लखनऊ में बैठक हुई, बैठक में प्रस्तावित बिल को लेकर चर्चा की गई. बोर्ड ने बिल को मुस्लिम महिलाओं की परेशानियां बढ़ाने वाला बताया, लॉ बोर्ड ने कहा कि सरकार का बिल औरतों के खिलाफ है, लॉ बोर्ड ने कानून के मसौदे को वापस लेने की मांग की। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने केंद्र सरकार के तीन तलाक बिल का विरोध किया है, बोर्ड ने केंद्र सरकार से बिल को संसद में नहीं पेश करने की मांग की है।
मुस्लिम लॉ बोर्ड ने कहा कि पहले से मौजूद कानून काफी थे, बोर्ड का कहना है कि ड्राफ्ट करते समय मुस्लिम पक्ष को शामिल ना सवालिया निशान लगाता हैं। बैठक में सरकार के प्रस्तावित विधेयक के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बोर्ड का मानना है कि तीन तलाक संबंधी विधेयक का मसौदा मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों, शरियत तथा संविधान के खिलाफ है. इसके अलावा यह मुस्लिम पर्सनल लॉ में दखलंदाजी की भी कोशिश है. अगर यह विधेयक कानून बन गया तो इससे महिलाओं को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
तीन तलाक़ के मुद्दे पर नदवा में आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में भाग लेते (बाएं से) पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष राबे हसनी नदवी, मौलाना वली रहमानी महासचिव, मौलाना ख़ालिद सैफ़ुल्लाह, मौलाना फ़ज़लुर्रहमान, ज़फ़रयाब जिलानी, असदुद्दीन ओवैसी व अन्य। photo: Azam Husain









