
लखनऊ, 10 फरवरी 2019: खतरनाक शिकारियों की निगाह से दूर जब लखनऊ के शंकरपुर राजगढ़ के एक पूर्व माध्यमिक स्कूल की छत पर मोर दिखा तो बच्चों का उत्साह देखते ही बना, देखते ही देखते स्कूली बच्चों ने इस प्रकृति की खूबसूरत रचना को काफी देर तक निहारा और अपने टीचर से इसके बारे में खूब जानकारी पूँछी। इस बीच एक मास्टरसाब ने भी अपने मोबाइल से इस मोर की तस्वीर अपने कैमरे में कैद की और हमें भेज दी। बता दें कि यह तस्वीर हमारे लिए दुर्लभ इसलिए भी है कि अभी हाल ही में कुछ शिकारियों ने पंछियों के दानों में जहर देकर जंगल में कई मोरों को मार डाला था। लेकिन हमारा आपसे यही निवेदन है कि आप भी कृपया इन निरीह पंछियों की रक्षा करने पूरा सहयोग करें, यदि आप को भी इन खतरनाक शिकारियों के बारे में आपके पास जानकारी है तो पुलिस को जरूर सूचित करें। फोटो: दिनेश कुमार







