अक्षय कुमार आज सुबह जब मॉर्निंग वॉक के जब निकलें तो यह दिन उनके लिए खास बन गया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि आज की सुबह की मेरे लिए जीवन का एक सबक बन गयी। उन्होंने लिखा जब हम पानी की एक घूंट के लिए सुबह एक गरीब के झोपड़ें में गए तो उन्होंने हमें पानी के साथ सबसे स्वादिष्ट गुड़-रोटी खिलाई। उन्होंने लिखा कि आज सच में उनकी दयालुता और आवभगत से बेहद प्रभावित हुआ। उन्होंने लिखा कि उस घर कुछ न होने का मतलब यह नहीं कि वहां कुछ नहीं था, उनका कहने का अर्थ शायद यह था कि उनके पास सबकुछ था प्रेम, स्नेह और सुदामा कि छोटी से गठरी में स्वादिस्ट चने अर्थात स्वादिष्ट गुड़ रोटी!







