Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    दर्द और संघर्ष दोनों आपको आगे बढ़ाने की देते हैं प्रेरणा

    By May 16, 2019 Featured No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 575

    हर किसी के जीवन में संघर्ष होता है और बहुत कोशिश करने पर भी परिस्थितियां सुधरती नजर नहीं आतीं। यह कई बार अच्छा भी होता है, क्योंकि लोग अक्सर तब तक बड़ा प्रयास नहीं करते जब तक कोई बड़ी मुसीबत न आ जाए। कोई भी दुख और समस्या बेवजह नहीं आती। उसके पीछे कोई वजह हाेती ही है। हर बड़ी सफलता का रास्ता संघर्ष और दर्द से ही निकलता है। दर्द आपको दुखी करता है और आपमें वे बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है जो जरूरी हैं। कभी-कभी समय तेजी से बदलता है दर्द और संघर्ष दोनों आगे बढ़ने में मददगार हैं।

    जब भी बारिश होती है, कभी न कभी तो बंद होती ही है और जब भी चोट लगती है, एक समय बाद ठीक होती ही है। कोई भी चीज और समय हमेशा नहीं रहता। जब समय अच्छा हो तो उसका आनंद लीजिए, पर सतर्क बने रहिए। जब समय खराब हो तो चिंता मत कीजिए, क्योंकि अच्छे समय की तरह यह भी हमेशा नहीं रहेगा। हर नया पल, नया मिनट आपके पास परिस्थितियों को बदलने का अवसर लेकर आता है। उस पल में छिपे अवसर का उपयोग और प्रयास आपको ही करने होंगे। कुछ करने की कोशिश करना और असफल होना बेहतर है इसके बजाए कि कुछ किया ही न जाए।

    लाेग हार जाते हैं तो कुछ खत्म नहीं हो जाता। खत्म तब होता है जब वे कुछ करते ही नहीं हैं। अगर किसी चीज में भरोसा है तो उसे करते जाना ही आगे बढ़ने का उपाय है। शिकायत करने से या चिंता करने से नहीं प्रयास करने से बदलाव आते हैं। हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहना और किसी चीज का इंतजार करना धैर्य नहीं होता। धैर्य का मतलब है जब किसी दिशा में कड़ी मेहनत कर रहे हों तो तमाम मेहनत और असफलता के बावजूद उम्मीद न छोड़ना। काम करते रहना। फिर से करने में कोई शर्म या कोई झिझक नहीं होनी चाहिए, फिर कोशिश कीजिए। जीवन के सबसे अच्छे सबक बुरे समय में और सबसे बड़ी गलतियों से ही सीखने को मिलते हैं। खुद से सच बाेलिए, खुश होकर काम कीजिए। अगर किसी उपलब्धि से थोड़ा दूर भी रह जाएं तो प्रयास करते रहिए।

    Keep Reading

    दीपावली जश्न के बाद दम तोड़ता पर्यावरण

    Quote: Your love and your behavior—that is the real magnet!

    Quote: असली चुंबक है तो आपका प्रेम और आपका व्यवहार!

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    It is Diwali in the country, but a difficult phase has begun for Trump...

    देश में दीपावली लेकिन ट्रम्प का बुरा दौर शुरू हो चुका है…

    सियासी द्वेष या सपा से आज़म को अलग करने की ज़िद!

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Network goes missing at Akhilesh Yadav's rally: SP levels major allegation against BJP; politics heats up in CM Yogi's stronghold

    अखिलेश यादव की रैली में नेटवर्क गायब: सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, सीएम योगी के गढ़ में गरमाई सियासत

    November 18, 2026
    A confluence of mystery, valor, and remarkable architecture: The 'Garhkundar Fort'—pride of Bundelkhand.

    रहस्य, शौर्य और अद्भुत स्थापत्य का संगम: बुंदेलखंड की शान ‘गढ़कुंडार का किला’

    November 18, 2026
    Awareness camp at KGMU on World COPD Day: Dr. Suryakant states that 'pulmonary rehabilitation' is highly effective for patients.

    केजीएमयू में विश्व सीओपीडी दिवस पर जागरूकता शिविर: डॉ. सूर्यकान्त बोले- ‘पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन’ है रोगियों के लिए बेहद कारगर

    November 18, 2026
    Nine Glorious Decades: Grand 'Awadh Shakti Samman Samaroh' (Awadh Power/Strength Honour Ceremony) held on the 90th Foundation Day of the Awadh Ladies Club

    गौरवशाली नौ दशक: अवध लेडीज क्लब के 90वें स्थापना दिवस पर ‘अवध शक्ति सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन

    November 18, 2026
    The "grooves" of life's unfulfilled desires and relationships: Theatricals resonate at the Prof. Satyamurti Theatre Festival

    प्रो सत्यमूर्ति जन्मशती नाट्य समारोह : दूसरी शाम ज़िंदगी की अधूरी ख़्वाहिशों के खांचे

    November 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading