Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    आशावादी बनना है तो अच्छी बातें सोचें व सर्वश्रेष्ठ कार्य करें

    By April 16, 2020 Featured No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 938
    आज के युग में लगभग प्रत्येक व्यक्ति थोड़े समय में सफलता पा लेना चाहता है, लेकिन सफलता यूं ही नहीं पायी जा सकती। सफल होने हेतु मेहनत व लगन की जरूरत होती है। इसके अलावा और भी कई बातें होती हैं, जो सफलता से जुड़ी हैं:-
    दृढ़ रहें :- सर्वप्रथम अपनी मंजिल निर्धारित करें। सोचें कि आप क्या हैं व क्या बनना चाहते हैं फिर जो भी आपका निर्णय हो,उसे अपना लक्ष्य बनाकर उस पर चलें। चाहे कितनी भी मुश्किलें, परेशानियां क्यों न आएं, अपने लक्ष्य पर अडिग रहें। रास्ते में आने वाले उतार-चढ़ावों से घबराकर अपना निर्णय न बदले वर्ना आप जीवन में कमी कुछ नहीं कर पायेंगे, इसलिए अपने निर्णय के प्रति पूरे ईमानदार रहें।
    आशावादी बनें :- निराशावादी दृष्टिकोण मनुष्य को उसके लक्ष्य से भटकाने में सहायक होता है इसलिए किसी समस्या से घबराकर यह न सोच लें कि आपको सफलता तो मिलेगी नहीं, फिर आप क्यों मेहनत करें बल्कि मन में सदैव आशा के दीप जलाए रखें। एक दिन सफलता आपको अवश्य मिलेगी।
    प्रयासरत रहें :- अपनी मंजिल को पाने के लिए सदैव कार्य करते रहें। उससे संबधित लोगों से मेलजोल बढ़ाएं। अपने लक्ष्य को सदैव अपने जेहन में रखें, इससे आपको इसे पाने हेतु प्रेरणा मिलती रहेगी। सुनिश्चित योजना बनाएं ताकि आपको कार्य करने में कठिनाई न हो।
    लगनशील व मेहनती बनें :- अक्सर कहा जाता है कि अगर इंसान किसी कार्य को सच्ची लगन व कठिन परिश्रम से करता है को वह उसमें अवश्य ही सफल होता है अतः अपने मन में मंजिल को पाने की लगन पैदा करें। परिश्रम से न घबराएं। सफलता आपको अवश्य मिलेगी।
    अनर्गल बातों से बचें :- किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने हेतु यह आवश्यक होता है कि आप अच्छी बातें सोचें व सर्वश्रेष्ठ कार्य करें। इधर-उधर की बातें करने से बचें। इससे आपका कीमती समय व ऊर्जा दोनों नष्ट होते हैं। ऐसे लोगों से मिलें जो आपको प्रोत्साहन दें, हौसला दें और यथासंभव आपकी मदद भी करें। जो लोग आपके आपके उद्देश्य से भटकाने में सहायक हों, ऐसे लोगों से दूर रहें।
    वैसे भी नकारात्मक सोच वाले लोग आपको सिवाय निराशा के कुछ और नहीं दे सकते अतः सदैव सकारात्मक सोच वाले लोगों से मेलजोल बढ़ाएं ताकि आपकी सोच भी वैसी बनी रहे।

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026
    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading