फिलहाल एप में केवल लखनऊ में होने वाले वीवीआईपी कार्यक्रमों की खबरें मिलेंगी
लखनऊ 11 दिसम्बर। योगी सरकार के कार्य और सरकारी कार्यक्र म की जानकारी शीघ्र ही मोबाइल एप और वेबसाइट के जरिये मिल जायेगी। यही नहीं अब सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबधित पत्रकारों के काम भी इसी एप के जरिये ही संभव हो सकेंगे । प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक अनुज झा ने यह जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि मीडिया से तुरंत संपर्क बनाने व सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिये सूचना विभाग ने एक नयी वेबसाइट और मीडिया एप बनाया है।

इनमें किसी भी सरकारी कार्यक्र म की जानकारी कार्यक्र म समाप्ति के एक घंटे के अंदर तक अपलोड कर दी जायेगी। मुख्यमंत्री, मंत्री या किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी के संवाददाता सम्मेलन की जानकारी भी इस मीडिया एप व वेबसाइट पर पहले से ही उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस एप में केवल लखनऊ में होने वाले वीवीआईपी कार्यक्र मों की खबरें मिलेंगी, लेकिन जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी होने वाले कार्यक्र मों की जानकारी भी इस वेबसाइट और मीडिया एप पर उपलब्ध होगी।
श्री झा ने कहा कि इस वेबसाइट और मीडिया एप पर पत्रकारों के मान्यता कार्ड के नवीनीकरण तथा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री या किसी अन्य विशिष्ट व्यक्ति के राजधानी आने पर प्रवेश कार्ड बनवाने की भी सुविधा उपलब्ध होगी।उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार आमजन के साथ संवाद बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करेगी, जिसके तहत लोकभवन में मीडिया हब की स्थापना की जा रही है । उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया हब में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं, मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के आम जनता से जुड़े विकास कायरे की जानकारी मिलेगी।
यह सोशल मीडिया हब मुख्यमंत्री और उप्र सरकार के ट्विटर अकाउंट पर नजर रखेगा। अगर आम आदमी मुख्यमंत्री या सरकार के ट्विटर हैंडल पर किसी बड़ी घटना की सूचना देता है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जायेगी। इसके लिये संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत अलर्ट भी किया जायेगा । श्री झा ने बताया कि यह सोशल मीडिया हब पूरे सोशल मीडिया पर नजर रखेगा और प्रदेश में कानून- व्यवस्था बाधित करने की आशंका वाले पोस्ट पर पुलिस की मदद से तुरंत कार्रवाई भी होगी।







