Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश में डिग्री स्तर पर छात्रायें कर रही हैं बेहतर प्रदर्शन: राज्यपाल

    By January 5, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 561

    पत्रकार वार्ता में राज्यपाल ने साझा किये उच्च शिक्षा के आकड़े

    लखनऊ,05 जनवरी। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में आज राजभवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश में उच्च शिक्षा में छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन से संबंधित आकड़े प्रस्तुत किये।

    राज्यपाल ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार जहाँ भारतवर्ष में 1951 में पुरुषों की साक्षरता दर 27.16 प्रतिशत थी वहीं महिलाओं की साक्षरता दर मात्र 8.86 प्रतिशत थीं जबकि वर्ष 2011 में पुरुषों की साक्षरता दर 82.14 प्रतिशत तथा महिलाओं की साक्षरता दर 65.46 प्रतिशत हो गयी। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2011 में पुरुषों की साक्षरता दर 79.24 प्रतिशत एवं महिलाओं की साक्षरता दर 59.26 प्रतिशत हो गयी है। दीक्षान्त समारोह में प्राप्त आंकड़ों को बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है तथा उपाधि प्राप्त करने वाली छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है जो महिला सशक्तीकरण का सूचक है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक दृष्टि से शुभ संकेत भी है।

    उन्होंने कहा कि कि 2016-17 में सम्पन्न कराये गये दीक्षान्त समारोहों में कुल 15,60,375 छात्र/छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियाँ प्रदान की गयीं जिनमें से 7,97,646 अर्थात् 51 प्रतिशत छात्राओं ने उपाधियाँ अर्जित की है। राज्य के सामान्य विश्वविद्यालयों में 7,82,626 अर्थात् 52 प्रतिशतय चिकित्सा विश्वविद्यालयों में 423 अर्थात् 39 प्रतिशतय  प्राविधिक विश्वविद्यालयों में 14,015 अर्थात् 23 प्रतिशतय कृषि विश्वविद्यालयों में 165 अर्थात् 19 प्रतिशतय  अन्य विश्वविद्यालयों यथा डाॅ0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में 363 अर्थात् 51 प्रतिशत और भातखण्डे संगीत सम विश्वविद्यालय, लखनऊ में 54 छात्राएं अर्थात् 61 प्रतिशत छात्राओं ने उपाधियाँ प्राप्त की।

    उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कुल 1,653 पदकों में 1,085 पदक अर्थात् 66 प्रतिशत छात्राआंे को प्राप्त हुये। राज्य के सामान्य विश्वविद्यालयों में 70 प्रतिशत पदक छात्राओं के पक्ष में गये, वहीं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित विश्वविद्यालय/संस्थान में 63 प्रतिशत, प्राविधिक शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित विश्वविद्यालय में 54 प्रतिशत एवं कृषि क्षेत्र में स्थापित विश्वविद्यालयों में 44 प्रतिशत पदकों पर छात्राओं ने अपना अधिकार स्थापित किया। राज्य में स्थापित विशेष श्रेणी के अन्तर्गत स्थापित विश्वविद्यालय यथा डाॅ0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं भातखण्डे संगीत सम विश्वविद्यालय, लखनऊ में भी क्रमशः 65 एवं 53 प्रतिशत पदक छात्राओं द्वारा प्राप्त किये गये हैं।

    उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालयों में कुल विद्यार्थियों की संख्या का मात्र 19 प्रतिशत छात्राएं हैं परन्तु इनके द्वारा 44 प्रतिशत पदक अर्जित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कृषकों की आमदनी आगामी 05 वर्षों में दोगुनी करने के संकल्प लिया गया है। अद्यतन कृषि तकनीकों को महिला किसानों की बड़ी संख्या के बीच पहुँचाने के लिए महिला कृषि प्रसार कर्ताओं की आवश्यकता के दृष्टिगत कृषि शिक्षा के लिए छात्राओं को प्रोत्साहन दिये जाने की आवश्यकता है।

    राज्यपाल ने कहा कि इस वर्ष 25 विश्वविद्यालयों के समारोह आयोजित किये जाने थे जिनमें से 23 विश्वविद्यालयों के दीक्षान्त समारोह सम्पन्न हो चुके हैं। शेष दो विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह शीघ्र होने हैं। 3 विश्वविद्यालय के छात्र अभी उपाधि स्तर तक नहीं पहुंचे हैं। दीक्षान्त समारोहों की वेशभूषा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों के दीक्षान्त समारोह भारतीय वेशभूषा में गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न हो रहे है, जिससे अपनेपन का बोध होता है। उन्होंने पूर्व में दीक्षान्त समारोह में धारण किये जाने वाले गाउन तथा हैट को दासता का सूचक बताया। उन्होंने कहा कि विगत 04 वर्षों से विश्वविद्यालयों के दीक्षान्त समारोह नियमित रूप से सम्पन्न कराये जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का राज्यपाल पद की शपथ लेते समय मेरा एक संकल्प था कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति होने के नाते शैक्षिक सत्र को नियमित कराया जाये तथा विद्यार्थियों को उनकी उपाधियाँ समय से उपलब्ध करायी जायें ताकि उन्हें रोजगार या व्यवसाय के अवसर ढूँढने में उपाधि के अभाव के कारण किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

    राज्यपाल ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता एवं अनुसंधान में उत्तरोत्तर वृद्धि हेतु विश्वविद्यालयों में शैक्षिक पदों को भरने, विश्वविद्यालयों की कार्य प्रणाली को पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाने के लिए आॅनलाइन प्रक्रिया का अधिकाधिक प्रयोग करने, सभी विश्वविद्यालयों के नैक मूल्याँकन, शिक्षा को रोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से शैक्षिक एवं औद्योगिक संस्थानों के मध्य सामंजस्य स्थापित करने, विश्वविद्यालयों में शिक्षा एवं शोध के लिए सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्मित करने, शोध कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने के आवश्यक कदम उठाये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार को लेकर वे प्रयास कर रहे है ताकि उत्तर प्रदेश के शिक्षण संस्थान उत्कृष्टता कर स्थान प्राप्त करें।

    Keep Reading

    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    Yogi's 'Janta Darshan': Listened to grievances, issued instructions, and distributed toffees to children.

    योगी का जनता दर्शन: समस्याएं सुनीं, निर्देश दिए, बच्चों को बांटीं टॉफियां

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    हवा में बिखरी माधुरिमा की मासूम मुस्कान, यश की ‘टॉक्सिक’ का रोमांटिक ‘मदहोश’ छाया सोशल मीडिया पर

    July 27, 2026
    Shot dead on the highway in front of his wife and children! Tragic death of a young man returning from a pilgrimage to Baba Vishwanath.

    पत्नी-बच्चे के सामने हाईवे पर गोली मारकर हत्या! बाबा विश्वनाथ दर्शन से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत

    July 27, 2026
    Firing on students with an AK-47 in Siwan: Policeman suspended; Opposition creates an uproar in Parliament.

    सीवान में AK-47 से छात्रों पर फायरिंग: पुलिसकर्मी निलंबित, विपक्ष का संसद में हंगामा

    July 27, 2026
    Yogi's 'Janta Darshan': Listened to grievances, issued instructions, and distributed toffees to children.

    योगी का जनता दर्शन: समस्याएं सुनीं, निर्देश दिए, बच्चों को बांटीं टॉफियां

    July 27, 2026
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading