कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर किया याद
लखनऊ, 21 मई 2020: पूरे प्रदेश में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी 30वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को उन्हें याद किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्ति व कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि आज के ही दिन तीस वर्ष पहले हमसे एक ऐसा नेता छीन लिया गया, जिसने अपने फैसलों से न केवल युवाओं को मताधिकार की ताकत दी, वहीं भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी की ताकत में दुनिया से प्रतिस्पर्धा करने लायक बना दिया।

उन्होंने कहा कि पंचायतों को आर्थिक अधिकार देकर गरीब, दलित, वंचित समाज को तथा महात्मा गांधी जी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को जीवन्त स्वरूप दे दिया। हमारा सौभाग्य रहा कि ऐसे महान नेता के साथ हमें भी कार्य करने का अवसर मिला था। वह इस देश के सबसे बड़े स्वप्नदृष्टा और भारत को मजबूत शक्ति के रूप में स्थापित करने वाले नेताओं में थे।
विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने राजीव गांधी को एक युवा नेता के रूप में चित्रांकित करते हुए कहा कि उन्होंने सबसे ज्यादा भारत के युवाओं को ताकत प्रदान दिया। मताधिकार देकर फैसले में भागीदारी का अधिकार प्रदान किया। सूचना और प्रौद्योगिकी क्रान्ति जिसके परिणाम स्वरूप आज भारत के युवा पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवा रहे हैं।
पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने कहा कि दलित समाज के लिए पंचायतों का सशक्तीकरण उनकी ताकत को आधार प्रदान करता है। नवोदय विद्यालय की स्थापना गरीब और वंचित समाज के बच्चों के लिए एक बेहतर शिक्षा के दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक विचार गोष्ठी आयोजित की गयी। इसमें श्रद्धेय भारत रत्न राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांगे्रस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने किया।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, मीडिया संयोजक ललन कुमार, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विश्वविजय सिंह एवं मनोज यादव, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शहनवाज आलम ने भी विचार व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपरोक्त नेताओं के अलावा पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ल, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, वीरेन्द्र मदान, दिनेश सिंह, मुकेश सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
In memory of my beloved father, Shri Rajiv Gandhi, who was martyred this day in 1991. He was a wonderful father; gentle, kind, compassionate & patient. I miss him. But he will always stay alive in my heart & in the wonderful memories I have of him.







