2019 को होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां का आंकलन
लखनऊ, 09 जुलाई 2018। लगता है भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। अब खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में उत्तर प्रदेश के तूफानी दौरे पर रहेंगे और इस दौरान कई जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। वर्ष 2019 को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर श्री मोदी के इन दोनों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने मीडिया से बातचीत करते हुए रविवार को बताया कि श्री मोदी सोमवार को नोएडा में 14 जुलाई को आजमगढ़ में 15 जुलाई को वाराणसी में तथा 21 जुलाई को शाहजहांपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री के 29 जुलाई लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्मार्ट सिटी अमृत और प्रधानमंत्री आवास योजना में बेहतर काम करने वालों को पुरस्कृत करने की संभावना है।
इस कार्यक्रम में देश भर के लगभग 600 लोग शामिल होंगे। साथ ही इसमें इन्वेस्टर समिट में किए गए एएमओ से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास भी कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने कार्यक्रम की मंजूरी दे दी है। आयोजकों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। श्री मोदी 9 जुलाई को सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के निर्माण इकाई का उद्घाटन करने के लिए जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी के साथ नोएडा यात्रा के दौरान कोरिया के राष्ट्रपति मून उनके साथ होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।







