दर्द तो हर दिल में होता है : लोग अपने हीरो की मदद तो करना चाहते हैं लेकिन…
नोएडा /एनसीआर : जो कॉमेडियन ने Chup Chup Ke, Phir Hera Pheri जैसी फिल्मों में लाखों-करोड़ों लोगों को हंसाया, आज वही राजपाल यादव आर्थिक तंगी और कानूनी जाल में फंसकर तिहाड़ जेल में बंद हैं। 9 करोड़ रुपये के लोन (चेक बाउंस केस) के कारण 6 महीने की सजा काट रहे हैं।
जेल जाते वक्त राजपाल ने जज से भावुक होकर कहा:
“मेरे पास पैसे नहीं हैं… कोई दोस्त नहीं जो मदद कर सके… जेल जाने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा।”

सोशल मीडिया पर लोग दुखी हैं। एक यूजर ने लिखा:
“सबको हंसाने वाला इंसान आज अकेला संकट में… लोगों को मदद करनी चाहिए, फंड जुटाना चाहिए।”
कुछ यूजर्स ने खेसारी लाल यादव के पुराने अनुभव का जिक्र किया – कैसे धोखेबाज़ कॉन्ट्रैक्ट्स में फंसकर उन्होंने भी मुश्किलें झेलीं, लेकिन मैनेजर बदलकर और नए प्रोजेक्ट्स से वापसी की। क्या राजपाल के साथ भी ऐसा कोई साजिश या फ्रॉड हुआ? या सिर्फ फिल्म फ्लॉप होने से पैसा डूब गया?
कमेंट्स में दिल छू लेने वाली बातें:
- “असली दोस्त मुश्किल में साथ देते हैं।”
- “दिल तोड़ देने वाला पल… जो सबको हंसाता था, आज अकेला रो रहा है।”
- “दो-चार अच्छे दोस्त होने चाहिए मुसीबत में।”
फिलहाल अच्छी खबर: सोनू सूद ने आगे आकर मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि राजपाल को अपनी अगली फिल्म में जगह देंगे और साइनिंग अमाउंट भी देंगे।
तेज प्रताप यादव ने दिए 11 लाख :
तेज प्रताप यादव National President of Janshakti Janta Dal, ने अपने ट्ववीट के माध्यम से कहा मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूँ।
लेकिन सवाल अभी भी बाकी है – क्या कोई और बड़ा प्रोड्यूसर, दोस्त या फैन आगे आएगा? क्या क्राउडफंडिंग या इंडस्ट्री सपोर्ट से उनका 9 करोड़ का बोझ हल्का होगा और फिल्मी करियर दोबारा पटरी पर आएगा?
राजपाल यादव जैसे कलाकार को देखकर लगता है – हंसी के पीछे भी दर्द छिपा होता है।
अगर आप भी मदद करना चाहें या कोई सुझाव हो, तो आवाज़ उठाइए। शायद आपकी एक आवाज़ ही उनके लिए उम्मीद की किरण बने!
क्या आप राजपाल यादव के लिए प्रार्थना करेंगे या कोई कदम उठाएंगे?







