Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    कांग्रेस का पलटवार: तीन साल में किसान हुआ बदहाल, युवा परेशान और महिलाएं असुरक्षित: अजय कुमार लल्लू

    By March 19, 2020 Global NEWS No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 506
    • योगी सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त, तीन साल में बढ़ा है अपराध, तीन साल, प्रदेश की बदहाली और बर्बादी के लिए जाना जाएगा: लल्लू
    • ’यूपी करे सवाल, क्या किया तीन साल’ बुकलेट और वेबसाइट लान्च किया

     

    लखनऊ, 19 मार्च 2020: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा योगी सरकार के तीन साल के बदहाली और बर्बादी पर प्रेस वार्ता हुई। प्रेस वार्ता में ’यूपी करे सवाल, क्या किया तीन साल’ शीर्षक का बुकलेट जारी करके योगी सरकार सरकार पर तीखा निशाना साधा। योगी सरकार के तीन साल पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक वेबसाइट yogijikareportcard.com
    लान्च किया, जिसमें पिछले तीन साल के योगी सरकार के छात्र, युवा, महिला, किसान, दलित, पिछड़ा, आदिवासी, अल्पसंख्यक विरोधी कारनामे दर्ज है।

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार के आज तीन साल पूरे होने पर एक दिन पूर्व ही कल मुख्यमंत्री जी द्वारा की गयी अपनी आत्म प्रसंशा पर कांग्रेस पार्टी जो लगातार जन मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करती रही है। जनहित की लड़ाई लड़ती रही। अपना आरोप पत्र जनता के समक्ष आपके द्वारा रखना चाहती है।

    सरकार के आत्म प्रसंशा के तीन साल में जनता रही बेजार, रोज हो रहे हत्या और बलात्कार, बदहाल किसान, बेरोजगार और युवा परेशान, गड्ढायुक्त सड़कें , असुरक्षित समाज, व्यापारियों का बुरा हाल, सिसकतीं कन्याएं, बीमार अस्पताल-तो कैसे कहें कि उपलब्धियों भरा रहा यह तीन साल?

    कांग्रेस ने इन मुद्दों पर रखें सवाल:

    1. बदहाल किसान-असमय वर्षा, ओलावृष्टि से बर्बाद फसलें और हुई दर्जनों मौतें
    2. रोजाना हत्या और बलात्कार
    3. शिक्षा का सबसे बुरा हाल
    4. बेरोजगार और युवा परेशान
    5. जीरो टालरेन्श पर होता रहा बड़ा-बड़ा भ्रष्टाचार
    6. निवेश का बुरा हाल
    7. सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनियों में बन्दी और घोटला

    आदि जैसी वह महत्वपूर्ण बातें हैं जो यह प्रदर्शित करती हैं कि प्रदेश सरकार पिछले तीन वर्षों में समाज के किसी भी वर्ग की आशा और आकांक्षा को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। जनता, जिसमें किसान, मजदूर, युवा, महिला, दलित, पिछड़ा, आदिवासी, अल्पसंख्यक आदि सारा समाज आता है जो खुद को निराश और हताश महसूस कर रहे हैं।

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा बेईमानी:

    प्रेसवार्ता में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’ जी ने महिला सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि सबसे ज्यादा असुरक्षित वातावरण इस सरकार में हमारी बहन, बेटियों के साथ रहा, जहां उन्नाव में तीन-तीन बलात्कार की क्रूरतम घटनाएं हुईं, वहीं शाहजहांपुर में इस घटना के अंजाम के आरोपी भाजपा के पूर्व सांसद एवं पूर्व गृह राज्यमंत्री रहे। भारतीय जनता पार्टी पीड़ित बच्चियों के साथ न्याय करने के बजाए लगातार अपने उन्नाव के पूर्व विधायक एवं शाहजहांपुर के पूर्व सांसद को बचाने में लगी रही। ऐसे में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा बेईमानी साबित होता है। सरकार के तमाम दांव एवं वादों के बावजूद पिछले तीन वर्षों में किसी भी स्तर पर महिलाएं और बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

    किसानों की आत्महत्या दर देश में सर्वाधिक:

    प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए नेता विधान परिषद दल श्री दीपक सिंह ने कहा कि यह सरकार किसानों और युवाओं से किये गये अपने वादे को पूरा करने में पूरी तरीके से अक्षम साबित रही। जहां बेरोजगारी इन तीन सालों में साढ़े 12 लाख बढ़कर 40 लाख से ऊपर चली गयी वहीं किसानों की आत्महत्या दर देश में सर्वाधिक है। यह सरकार जनता की गाढ़ी कमाई का अरबों रूपये खर्च करके बड़े-बड़े आयोजन और भाषण करती है लेकिन जनता से किया गया अपना वादा पूरा करने में पूरी तरह असफल रही है। सरकार की उपलब्धि के नाम पर दावा ‘‘प्रदेश का मौसम गुलाबी है, मगर सरकार के आंकड़े झूठे और दावा किताबी’’ है।

    प्रेसवार्ता में विधायक श्री सोहेल अंसारी ने बुनकरों की समस्या पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा तो देती है परन्तु अल्पसंख्यक समाज के सबसे बड़े तबके बुनकर, जिसमें बड़े भाग का जीवन लूम और करघा पर आधारित है उसके हितों की सुरक्षा के लिए सरकार ने पिछले तीन वर्षों में कुछ नहीं किया परिणाम स्वरूप बुनकर समाज सबसे मुश्किल और बुरे दौर में है।

    प्रेसवार्ता में अनु.जाति के चेयरमैन श्री आलोक कुमार पासी ने इस सरकार में दलित उत्पीड़न और दलितों के आरक्षण पर कुठाराघात की बात उठाते हुए कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार पूर्व में दिए गए दलित के अधिकारों और हितों को समाप्त करने पर उतारू है और आरक्षण को समाप्त कर देना चाहती हैं।

    प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव श्री मनोज यादव ने कहा कि उ0प्र0 में पिछड़ा वर्ग जो सबसे बड़ा समाज है उसके हितों की रक्षा करने में पूरी तरीके से यह सरकार नाकाम साबित हुई है जहां यह आरक्षण को बड़ी चालाकी से खत्म करना चाहती है वहीं दलित, पिछड़े वर्ग को मिलने वाली छात्रवृत्ति में व्यापक पैमाने पर कटौती हुई है, यह सरकार दलित, पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के लिए अभिशाप साबित हो रही है। सबका साथ और सबका विकास का नारा पूरी तरह झूठा और खोखला है।

    प्रेसवार्ता में एनएसयूआई की राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर श्रीमती करिश्मा ठाकुर ने छात्रों की समस्या उठाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार छात्रों के हितों को सुरक्षित करने में पूरी तरीके से असफल साबित हुई है।

    Keep Reading

    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    Directives issued to link skill development with employment to transform Uttar Pradesh

    उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    Brutal Attack by Thugs in Ayodhya: Intruders Rampage Against Women Inside Home; Three Injured

    अयोध्या में दबंगों का बर्बर हमला: घर में घुसकर महिलाओं पर तांडव, तीन घायल

    Festive Atmosphere in Iran! Grand Parade of the Khorramshahr-4 Missile; Trump Forced to Extend Ceasefire; Israel Not Pleased.

    ईरान में जश्न का माहौल! खुर्रमशहर-4 में मिसाइल की भव्य परेड, ट्रंप को सीजफायर बढ़ानी पड़ी, इजराइल खुश नहीं

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    April 23, 2026
    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    April 23, 2026
    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    April 23, 2026
    Directives issued to link skill development with employment to transform Uttar Pradesh

    उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    April 22, 2026
    Buffalo Left in This State by Fire: A Heart-Wrenching Blaze in Malihabad

    आग से भैंस की ऐसी हालत: मलिहाबाद में दिल दहला देने वाली आग

    April 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading