Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    पुस्तक मेले में युवाओं को मिल रही लक्ष्य भेदने की प्रेरणा 

    By October 4, 2018Updated:October 4, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 559
    गतिरोध दूर सात तक चलेगा बुक फेयर
     
    लखनऊ, 4 अक्टूबर2018: प्रतिस्पर्धा के इस दौर में युवाओं को उच्चशिक्षा और राजकीय सेवाओं की परीक्षा में नित नये पैटर्नो को तोड़कर सफलता हासिल करनी होती है और ये काम बगैर स्तरीय मार्गदर्शन करने वाली पुस्तकों के मुश्किल है। इस दिशा में राणाप्रताप मार्ग मोतीमहल लान में लगा सोलहवां राष्ट्रीय पुस्तक मेला लक्ष्य भेदने के आकांक्षी युवाओं का मददगार बना है।
    दि फेडरेशन आॅफ पब्लिशर्स एण्ड बुकसेलर्स एसोसिएशन्स इन इण्डिया, नई दिल्ली के सहयोग से हो रहे के.टी.फाउण्डेशन व फोर्सवन के निःशुल्क प्रवेश वाले मेले के बारे में आज आयोजकों ने बताया कि बातचीत और निरीक्षण के बाद ज़िला प्रशासन ने गतिरोध दूर करते हुए मेले को नियत तारीख सात अक्टूबर तक जारी रखने की अनुमति प्रदान कर दी है। मेला आयोजन सात अक्टूबर तक रोज सुबह 11 से रात नौ बजे तक चलेगा।
    पुस्तक मेले में अनेक विषयों के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में सहायक साहित्य भी खूब है। अग्रवाल प्रकाशन के स्टाल पर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहती पुस्तक सामग्री है तो प्रभात प्रकाशन के स्टाल पर देश भी की हर तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अनेक विषयों की लगभग 120 पुस्तकों की एकदम नई सीरीज उपलब्ध है। इनमें, सामान्य ज्ञान, करेण्ट अफेयर्स, देश के राज्य, अध्यापक भर्ती, आल अबाउट यूपीएससी, आप भी आइएएस बन सकते हैं, हाऊ टू फेस आइएएस इंटरव्यू, प्राध्यापक भर्ती जैसी किताबें शामिल हैं। इण्डियन सोशल इंस्टीट्यूट के स्टाल 35 पर सामान्य जन से लेकर कानून के विद्यार्थियों-शोधार्थियों के लिए हिन्दी व अंग्रेजी दोनों में उपभोक्ता अधिकार, गिरफ्तारी के समय आपके अधिकार, पुलिस के बारे में आपको क्या जानना चाहिए और महिला कानून विषयों की सौ से ऊपर किताबे 15 से अधिकतक 90 रुपये में उपलब्ध हैं। सुभाष पुस्तक स्टाल पर स्कूली व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी हिन्दी-अंग्रेजी निबंध आदि के संग मनोरमा इयर बुक खासकर युवाओं की पसंद बनी हुई है। प्रकाशन विभाग के स्टाल पर भी इण्डियन फारेन पाॅलिसी जैसी कई पुस्तकें हैं।
    रेस आइएएस के स्टाल पर सिविल सविर्सेज प्रिलिम्स की किताबों के सेट प्रदर्शित हैं। राजपाल के स्टाल पर कल दोपहर एक बजे से थर्ड जंेडर पर लिखी चर्चित पुस्तक जिंदगी फिफ्टी-फिफ्टी के लेखक भगवंत अनमोल प्रशंसकों से मिलेंगे। स्टाल प्रबंधक अशोक शुक्ल ने बताया कि पुस्तक की 11 सौ में से अबतक कुल करीब छह सौ प्रतियां बिक चुकी हैं।
    आज गांधी बाल एवं युवा मंच पर ज्वाइन हैण्ड्स फाउण्डेशन के सौजन्य से तथा ज्योतिकिरन रतन के संयोजन में आज चली गायन-वादन नृत्य आदि की प्रतियोगिताओं में अर्जुन, पावनी, ईशानी, राघव, समर्थ, अनुज्ञा, कोमल रमन, सिमरन, सनाया, अर्पिता आदि बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां दीं। रियाज, वीरू, सिद्धार्थ ने निकेत के लिखे गीत- ओ सपूतों भारत की तकदीर बना दो जैसे जोशीले गीत गाए। साथ ही भातखण्डे संगीत विश्वविद्यालय के शिक्षक ज्ञानेन्द्र बाजपेयी व शिष्यों की प्रस्तुतियां हुईं।
    आज सुबह 16वें वर्ष में दाखिल होते हुए कादम्बिनी क्लब इंदिरानगर की सदस्या भाषा पंत ने अटल की कविता टूट सकते हैं लेकिन….. व रमा सिंह की- शब्द दूंगी जैसी रचनाओं का पाठ किया। अन्य सदस्यों ने अतिथियों डा.विद्याविंदु सिंह, डा.योगेश प्रवीन व प्रो.कमला श्रीवास्तव की उपस्थिति में अटल के संग ही नीरज, केदारनाथ सिंह, डा.केदारनाथ अग्रवाल व डा.रमा ंकी कविताएं सुनाईं। श्रीमती कुंकुम चतुर्वेदी के कथा संग्रह मरहम का विमोचन रंगविद् डा.उर्मिल थपलियाल ने कंचल अग्रवाल, कल्पना सिंह व शैल चतुर्वेदी की मौजूदगी में किया। काव्या सतत साहित्य यात्रा के सम्मान व काव्य समारोह में पूर्णिमा वर्मन, मिथिलेश दीक्षित, निशा, अमिता सिंह व निवेदिता आदि रचनाकारों ने काव्यपाठ किया। इसी क्रम में ओम नीरव के संयोजन में गीतिका गंगोत्री कार्यक्रम में गीतकारों की श्रव्य रचनाएं काव्य प्रेमियों ने सुनीं।

    #सोलहवां राष्ट्रीय पुस्तक मेला

    Keep Reading

    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    October 22, 2026

    भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

    October 21, 2026
    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    October 18, 2026
    Promotional song 'Jaise Radhe Krishna' from the film 'Darkaar' released; Raja Guru's powerful style grabs attention.

    फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज, राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा ध्यान

    October 18, 2026
    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    October 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading